एक्सप्लोरर

ED On Gayatri Prajapati: ईडी ने किस मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर मारे छापे? जानें- यहां

ED Raid Gayatri Prajapati: उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में मुंबई और दिल्ली में कुल 14 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. लखनऊ में गायत्री प्रजापति के घर पर छापेमारी की जा रही है.

Gayatri Prajapati ED Raid: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जारी धनशोधन जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में मुंबई और दिल्ली में कुल 14 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में प्रजापति के घर पर छापेमारी की जा रही है. ईडी ने उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग की प्राथमिकी के आधार पर 2021 में धनशोधन का मामला दर्ज किया था. इस प्राथमिकी में प्रजापति और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ अवैध रेत खनन और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए थे.

जनवरी में भी हुई थी छापेमारी
केंद्रीय एजेंसी ने जनवरी में प्रजापति, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मुंबई में स्थित चार फ्लैट और लखनऊ में स्थित कई भूखंड कुर्क किए थे. ईडी ने तलाशी के बाद यह कार्रवाई की थी. ईडी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के दौरान प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों ने विभिन्न 'काल्पनिक और दिखावटी' लेनदेन के माध्यम से अवैध धन को ‘सफेद’ किया और कई संपत्तियां अर्जित कीं.

एजेंसी ने कहा था कि प्रजापति ने अवैध रूप से हासिल नकदी को जमा करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का भी उपयोग किया. बता दें कि गायत्री के कथित महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी ईडी की छापेमारी के बाद कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं. सपा सरकार में कैबनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं. जहां एक तरफ गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल में हैं, वहीं अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम उनके घर पर छापेमारी कर रही है.

ईडी की छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, हुईं बेहोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget