एक्सप्लोरर

टिकट हैकर हामिद अशरफ गैंग के 3 गुर्गे अरेस्ट, किए कई चौंकाने वाले खुलासे

कथित आतंकी और टिकट हैकर हामिद अशरफ गैंग के 3 गुर्गों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

बस्ती, एबीपी गंगा। कथित आतंकी और टिकट हैकर हामिद अशरफ पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। रेलवे पुलिस और बस्ती व गोंडा की संयुक्त टीम ने मऊ जिले से हामिद के 3 गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हामिद ANMS नाम से सॉफ्टवेयर बनाकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट को आसानी से हैक कर टिकट बुक किया करता था और अपने साथियों को बेचता था।
hamid-sathi-arrest1
गिरफ्तार किए गए हैकर अमित गुप्ता, नंदन गुप्ता और अब्दुल रहमान मऊ में हामिद के इशारे पर अपना गैंग संचालित कर रहे थे। इस गैंग के पास से तीन लैपटॉप, 5 मोबाइल, लगभग ₹700000 के 261 तत्काल व सामान्य टिकट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इस गैंग के पास से 150 फर्जी आईआरसीटीसी की आईडी भी जब्त की गई हैं, जिसकी रेलवे पुलिस जांच कर रही है।
इस गैंग का मुख्य सरगना हामिद अशरफ पिछले 3 साल से रेलवे की साइट को हैक कर अपना धंधा चला रहा है, जिस वजह से रेलवे को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। हामिद अशरफ 2016 में उस वक्त चर्चा में आया था, जब बस्ती में सीबीआई की टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस गैंग का खुलासा हुआ था। जांच के दौरान पता चला था कि हामिद ने देशभर में हजारों लोगों को इस सॉफ्टवेयर को बेचा और वो लोग इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे की साइट को हैक कर मनचाहे तरीके से टिकट बुक कराते हैं। हामिद के गैंग के दो मुख्य साथी अभी बिहार में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। मोहम्मद महमूद हामिद के बनाएं सॉफ्टवेयर को देशभर में सेल करता है, जबकि उसका दूसरा साथी मनोज महतो सॉफ्टवेयर का फंड मैनेजमेंट करता है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने बताया कि बैंक खातों के रिकॉर्ड के अनुसार, 1 वर्ष में कई करोड़ रुपए की कमाई की गई है।
hamid-sathi-arrest2
गौरतलब है कि 2 दिन पहले हामिद अशरफ का नाम एक बार फिर से चर्चा में उस वक्त आया, जब दिल्ली में डीजी रेलवे के द्वारा गुलाम मुस्तफा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद पूछताछ में पता चला कि बस्ती का हामिद अशरफ इस गैंग का मुख्य सरगना है, जो टिकट हैक करने के साथ-साथ अब टेरर फंडिंग में भी शामिल है। इसके बाद हामिद अशरफ के साथियों को पकड़ने के लिए रेलवे पुलिस और बस्ती पुलिस सक्रिय हुई और उन्हें हामिद के तीन साथियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले हामिद ने मीडिया को एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें वो खुद को निर्दोष बता रहा था, लेकिन उसके तीन साथियों की गिरफ्तारी से ये साबित हो गया है कि हामिद कथित तौर पर आतंकी फंडिंग और अवैध तरीके से टिकट बेचने के काम में संलिप्त है। फिलहाल हामिद अशरफ रेलवे पुलिस से लेकर एनआईए, सीआईडी , बस्ती पुलिस, गोंडा पुलिस सहित देश के कई राज्यों की पुलिस के लिए पहेली बन गया है। हमीद कहां है और वह कहां से अपना नेटवर्क चला रहा है, इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget