एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ जाने वालों के लिए मुसीबत बना ई-पास, प्रशासन से नाराज यात्रियों ने हाईवे किया जाम

E-Paas issue in Kedarnath Dham: केदारनाथ से हजारों यात्री वापस लौटने पर मजबूर हो रहे हैं. बिना ई-पास के पुलिस प्रशासन उन्हें आगे नहीं जाने दे रहा है. इससे नाराज यात्रियों ने हाईवे जाम कर दिया.

Kedarnath Dham: ई पास की अनिवार्यता (E-pass) से हजारों की संख्या में यात्री केदारनाथ (Kedarnath) नहीं जा पा रहे हैं. पुलिस की ओर से बिना ई पास वाले यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. पुलिस और प्रशासन के सामने देश के विभिन्न कोनों से आये यात्री केदारनाथ जाने की मिन्नतें कर रहे हैं और रो-रोकर गिड़गिड़ाते हुए धाम में जाने की जिद कर रहे हैं, लेकिन सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए पुलिस उन्हें जाने नहीं दे रही है. शनिवार को जब सैकड़ों यात्रियों को केदारनाथ नहीं जाने दिया तो यात्रियों ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर केदारनाथ हाईवे के कुंड में चक्काजाम लगा दिया. लगभग चार घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा. इस बीच हजारों की संख्या में यात्री और स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे.

ई-पास बना यात्रियों के लिए मुसीबत 

भले ही हाईकोर्ट के निर्णय के बाद उत्तराखण्ड सरकार ने चारधाम यात्रा को खोल दिया है, लेकिन यात्रा खोलने का लाभ हजारों तीर्थयात्रियों को नहीं मिल पा रहा है. हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार एक दिन में आठ सौ तीर्थ यात्री ही केदारनाथ जा सकते हैं और इन आठ सौ तीर्थ यात्रियों के पास ई पास होना जरूरी है. ई पास पहले ही 15 अक्टूबर तक फुल हो चुके हैं. ऐसे में हजारों की संख्या में यात्रियों को ई पास नहीं मिल पा रहे हैं और यात्री बाबा केदार के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं, लेकिन ई पास न होने के कारण यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है.

पुलिस प्रशासन के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं यात्री 

यात्री प्रशासन और पुलिस के सामने केदारनाथ जाने को लेकर रो-रोकर गुहार लगा रहे हैं, मगर उनकी एक नहीं सुनी जा रही है और उन्हें वापस लौटाया जा रहा है. हजारों की संख्या में यात्री कई दिनों तक केदारनाथ धाम जाने के लिये इंतजार कर रहे हैं और दर-दर भी भटक रहे हैं, बावजूद इसके यात्रियों की नहीं सुनी जा रही है और उन्हें बिना दर्शन कराये ही वापस भेजा जा रहा है.

यात्रियों ने किया हाईवे जाम 

शनिवार को केदारनाथ हाईवे पर यात्रियों ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर केदारनाथ हाईवे को जाम कर दिया. इस बीच यात्री केदारनाथ धाम जाने की जिद पर अड़े रहे. हाईवे पर चार घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा. हजारों यात्री और स्थानीय जनता जाम में फंसी रही और हाईवे पर दोनों छोरों से वाहनों की लंबी कतारे लग गई. यात्री भी बीच हाईवे पर जाम में बैठ गये. यात्रियों का कहना था कि, वह हजारों रुपये खर्च करके केदारनाथ के दर्शनों के लिये आये हैं, लेकिन उन्हें दर्शन कराने के बजाय वापस भेजा जा रहा है. वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी ने कहा कि, ई पास की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिये. इससे अच्छा होता कि सरकार यात्रा ही नहीं खोलती. ई पास के नाम पर यात्रियों और स्थानीय व्यवसायियों का शोषण किया जा रहा है. सरकार को पूरी तरह से केदारनाथ धाम की यात्रा खोलनी चाहिये.

ये भी पढ़ें.

UP Crime News: बाराबंकी पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया, अवैध संबंध से नाराज भाई ने की थी बहन की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget