एक्सप्लोरर

Varanasi: महाकुंभ के दौरान काशी में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़, 6 दिन में पहुंचे 35 लाख लोग

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. इस दौरान 29 जनवरी से 3 फरवरी तक कुल 6 दिन में 35 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे.

Varanasi News: प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान वाराणसी में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बीते सभी प्रमुख आयोजन की तुलना में सर्वाधिक बताई जा रही है. फरवरी के प्रथम 3 दिन में ही काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख के करीब है. जबकि 29 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक काशी विश्वनाथ मंदिर में तकरीबन 35 लाख शिवभक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाई है. इसके अलावा मंदिर परिसर गेट नंबर 4 के लिए अलग-अलग मार्ग से 3 किलोमीटर तक लंबी कतार देखी जा रही है, जो स्थानीय लोगों के लिए हैरान करने वाला विषय भी है.

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का काशी पहुंचना जारी है. इस दौरान अधिकांश श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार 29 जनवरी को 4 लाख से , 30 जनवरी को 729578, 31 जनवरी को 753151, 1 फरवरी को 569360,  2 फरवरी को 461759 और 3 फरवरी को तकरीबन 5 लाख श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया हैं . कुल मिलाकर बीते 6 दिन में करीब 35 लाख श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं .

गंगा घाट तक लगी श्रद्धालुओं की कतार
स्थानीय लोगों का मानना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए इतनी लंबी कतार कभी नहीं देखी गई. काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की तकरीबन 3 किलोमीटर लंबी   लाइन लग रही है.  गंगा घाट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 तक श्रद्धालु 2 से 3 लाइन में लगकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर रहे हैं.  इस दौरान उनको 7 से 8 घंटे दर्शन करने में लग रहे हैं. अनुमान के मुताबिक महाशिवरात्रि तक काशी विश्वनाथ मंदिर में ऐसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती रहेगी.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ पर अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी बोले- नेताओं की काली नजर लग गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget