एक्सप्लोरर

बहराइच में शराबियों का उत्पात, पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन गिरफ्तार

यूपी के बहराइच जिले में शराबियों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी. दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायल पुलिस कर्मियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में कथित तौर पर सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने से मना करने वाले अराजक तत्वों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दो पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया. इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शराबियों को घर जाने के लिए कहा गया
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहे के पास स्थित बैंक शाखा के पास बैठकर कुछ लोगों के शराब पीने की सूचना मिली. सूचना मिलने पर पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात आरक्षियों ने वहां पहुंचकर कथित शराबियों को अपने-अपने घर जाने को कहा. 

दो पुलिसकर्मी हुए घायल
अशोक कुमार ने बताया कि नशे में धुत उदयराज सिंह, चंदन सिंह, सर्वजीत सिंह, रवि सिंह और रवि पाठक ने पुलिस के जवानों पर लाठी, डंडा और सरिया से हमला कर दिया. जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायल पुलिस कर्मियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

फरार आरोपियों की तलाश जारी  
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उदयराज, चंदन और सर्वजीत को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष दो अभियुक्त रवि सिंह और रवि पाठक बचकर भागने में सफल हो गए. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के लिये अलग से वैक्सीनेशन, स्पेशल पिंक बूथ की शुरुआत

अनाथ आश्रम में रह रही थी बच्ची, पुलिस ने गूगल मैप की मदद से उसके परिजनों से मिलवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget