एक्सप्लोरर

सहारनपुर: ड्रग्स इंस्पेक्टर ने क्लर्क को जान से मारने की दी धमकी, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

सहारनपुर में ड्रग्स इंस्पेक्टर ने खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग में तैनात एक क्लर्क को जान से मारने की धमकी दी है। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिये हैं

सहारनपुर, एबीपी गंगा। सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एक क्लर्क ने ड्रग इंस्पेक्टर पर गाली गलौज करने व गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद जिले के ड्रग्स विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ड्रग्स इंस्पेक्टर के डर से बड़े बाबू कई दिन से छुट्टी लिए हुए हैं। ड्रग्स विभाग के क्लर्क लिट्टी जेम्स का आरोप है कि ड्रग्स इंस्पेक्टर संजय कुमार बिना किसी वजह के न सिर्फ भद्दी-भद्दी गालियां देता है बल्कि गोली मारने की धमकी भी दे रहा है। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्लर्क लिट्टी जेम्स ने कहा कि वे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में वरिष्ठ लिपिक क्लर्क के पद पर तैनात हैं।

संजय कुमार भी ड्रग्स इंस्पेक्टर के पद कार्यरत हैं। लिट्टी जेम्स का आरोप है कि कुछ दिन पहले वह किसी कार्य से थाना जनकपुरी गए थे। इंस्पेक्टर संजय कुमार का फोन आने पर थोड़े देर में आने की बात कही। इस पर इंस्पेक्टर संजय कुमार आग बबूला हो गए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देने लगे। जेम्स ने औषधि विभाग के आला अधिकारियों को शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget