एक्सप्लोरर

मुर्दे पर कौशांबी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा...सच सामने आये तो शर्मसार हुई यूपी पुलिस

यूपी पुलिस का करनामे गाहे बगाहे सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में एक और करतूत ने महकमे की कार्यशैली पर सवाल उठा दिया। पढ़िये ये दिलचस्प किस्सा

कौशांबी, एबीपी गंगा। यूपी पुलिस किस कदर लापरवाह हो सकती है इसकी एक बानगी कौशांबी जिले में देखने को मिली। शहर की पुलिस ने एक ऐसा मामला दर्ज किया जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे। दर्ज मुकदमे के मुताबिक 11 साल बाद कब्र से निकाल कर मुर्दे ने बहु को प्रताड़ित कर उससे दहेज की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मुर्दे समेत उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब तफ़्तीश शुरू की तो उसे अपने कारनामों पर खुद ही शर्मसार होना पड़ा।

मुर्दे के खिलाफ दर्ज मुकदमे की यह दास्तान कोखराज थाना क्षेत्र के छीतापुर गांव की है। जहां मृतक सिराजउद्दीन समेत उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल मृतक सिराज उद्दीन के लड़के फिरोज की शादी 7 मई 2018 को हर्रायपुर गांव के रहने वाले शकील अहमद की बेटी सूफिया बेगम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद फिरोज अपनी पत्नी को अपने साथ बंगलौर ले जाना चाहता था। पत्नी जाने को कत्तई राजी नही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई।

सूफिया बेगम ने 15 दिन पहले सीजेएम कोर्ट में अपने तरफ से एक अर्जी दाखिल की और आरोप लगाया कि उसका पति फ़िरोज़, सास आयशा बेगम, जेठ बिक्कन उर्फ अफ़रोज़ व ससुर सिराज उद्दीन उससे 5 लाख रुपये दहेज की मांग की है। दहेज की मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। जिस मामले में सीजेएम कोर्ट ने कोखराज थाना पुलिस से घटना के सम्बंध में जांच आख्या मांगी। पुलिस की लापरवाही तो देखिए बिना मामले की जांच किये ही घटना से संबंधित अपनी रिपोर्ट कोर्ट को भेज दिया। जिसके बाद अदालत ने घटनाक्रम से जुड़े चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। 15 नवंबर को कोखराज थाना पुलिस ने चार आरोपियों में मृतक सिराज उद्दीन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब तफ़्तीश शुरू की तो उसे अपने कारनामे पर स्वयं ही शर्मसार होना पड़ा।

पुलिस ने जिस आरोपी सिराज उद्दीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है, उसकी पत्नी आयशा बेगम बताती है कि उसके पति सिराज उद्दीन की मौत तो 11 साल पहले हो चुकी है। फिर भला वो कैसे दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित कर सकते है। इतना ही नहीं मृतक की पत्नी आयशा ने अपने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र भी दिखाया। जिसमे उसके पति की मौत की तिथि 12 दिसंबर 2008 को दिखाई गई है। लेकिन इस मुकदमे के बाद से उसका पूरा परिवार बेहद परेशान है। उनका आरोप है कि बहु सूफिया बेगम खुद ही ससुराल में नहीं रहना चाहती थी और मायके जाने के बाद उसने यह धमकी भी दी थी कि अगर उसे 6 लाख रुपये नहीं दिये तो वह पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फसा देगी। फिलहाल घटना के बाबत एडिशनल एसपी अशोक कुमार का कहना है कि मुकदमा कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। विवेचना के दौरान मृतक का नाम मुकदमे से निकाल दिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget