एक्सप्लोरर

चुनावी रंजिश में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, भाई गंभीर घायल, गांव में तनाव का माहौल

Uttarakhand News: इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया है.

भगवानपुर रुड़की खेड़ी शिकोहपुर गांव में बुधवार को चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी के बीच भाजपा कार्यकर्ता शमीम (55) की हत्या कर दी गई, जबकि उनका छोटा भाई नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे और हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जानकारी के अनुसार, खेड़ी शिकोहपुर गांव में दो पक्षों के बीच ग्राम पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है. पीड़ित पक्ष भाजपा समर्थक है, जबकि आरोपी पक्ष कांग्रेस से जुड़ा है. इन दोनों के बीच हाल ही में खेतों में गेहूं कटाई को लेकर भी विवाद हुआ था. आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले मशीन में गेहूं डालने को लेकर दबाव बनाया और विरोध करने पर झगड़ा भी किया था. उस वक्त लोगों ने मामले को शांत करा दिया था, लेकिन बुधवार को यह रंजिश खून-खराबे में बदल गई.

पहलगाम हमले के बाद सतर्क हुई दून पुलिस, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम

बुधवार सुबह शमीम का एक परिजन बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी. शोर-शराबा सुनकर शमीम मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान हमलावरों ने शमीम पर हमला कर दिया. उनके सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेसुध हो गए. परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हमले में शमीम के छोटे भाई नफीस को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून रेफर किया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चुनावी रंजिश थी. मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. गांव में तनाव को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

शमीम अपने परिवार के सबसे बड़े सदस्य थे. उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और मां जीवित हैं. शमीम खेती-बाड़ी के साथ-साथ भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे. परिवार में उनकी बड़ी बेटी की शादी की बातचीत चल रही थी. लेकिन अब परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना से मोहल्ले का माहौल भी गमगीन हो गया है. पीड़ित परिवार से जुड़े तस्लीम अहमद और नदीम ने बताया कि मोहल्ले में एक परिवार की बेटी की शादी थी. बुधवार को बारात आनी थी, लेकिन शमीम की हत्या की खबर के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया. शादी का समारोह सादगी से संपन्न किया गया.

ग्रामीणों और भाजपा समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते इसे गंभीरता से नहीं लिया. अब जबकि हत्या हो चुकी है, लोगों की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget