एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी मॉल के बाहर डॉग लवर्स का जोरदार प्रदर्शन, लगाए नारे

लोगों का कहना है कि स्ट्रे डॉग्स हमारे पर्यावरण और समाज का हिस्सा हैं. वे प्रकृति की देन हैं और उन्हें खुले में रहने का अधिकार है.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में स्ट्रे डॉग्स (आवारा कुत्तों) को पकड़कर शेल्टर होम भेजने के फैसले के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के डॉग लवर्स सड़कों पर उतर आए. बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी मॉल के बाहर सैकड़ों की संख्या में डॉग लवर्स ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जोरदार नारेबाजी की और We Want Justice के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय न केवल अमानवीय है बल्कि कुत्तों के प्राकृतिक अधिकारों का भी हनन करता है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल,डॉग लवर्स ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्ट्रे डॉग्स को शेल्टर होम में डालने का फैसला विचारहीन और जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है. उनका सवाल है कि इन शेल्टर होम्स की हालत दयनीय है और वहां पर्याप्त सुविधाएं भी मौजूद नहीं हैं. ऐसे में हजारों कुत्तों को वहां भेजना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है. प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि पहले शेल्टर होम्स की संख्या और गुणवत्ता में सुधार किया जाना चाहिए, उसके बाद ही इस तरह का कोई कदम उठाया जाए.

खुले में रहने का है अधिकार

लोगों का कहना है कि स्ट्रे डॉग्स हमारे पर्यावरण और समाज का हिस्सा हैं. वे प्रकृति की देन हैं और उन्हें खुले में रहने का अधिकार है. इन्हें जबरन शेल्टर होम्स में बंद करना उनकी आज़ादी छीनने जैसा है. डॉग लवर्स का यह भी कहना है कि कुत्ते समाज और इंसानों के साथी हैं, इसलिए उन्हें जबरदस्ती हटाना मानवीय मूल्यों के खिलाफ है.

नोएडा के अपर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाने वाली गाजियाबाद के जीएसटी में तैनात महिला अधिकारी निलंबित

लगातार जारी रहेगा विरोध

डॉग लवर्स ने यह भी ऐलान किया कि अगर सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय वापस नहीं लेता तो विरोध और अधिक तेज़ किया जाएगा. उनका साफ कहना है कि यह आंदोलन केवल कुत्तों के लिए नहीं बल्कि इंसानियत और करुणा के लिए भी है.
इस पूरे मामले ने एक बार फिर स्ट्रे डॉग्स की सुरक्षा, शेल्टर होम्स की स्थिति और इंसान-पशु सहअस्तित्व पर गहन बहस छेड़ दी है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार और सुप्रीम कोर्ट मिलकर ऐसा समाधान निकालें जिससे इंसानों और जानवरों, दोनों के अधिकार सुरक्षित रह सकें.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget