एक्सप्लोरर

तबादला नीति के खिलाफ डॉक्टर्स का आंशिक कार्य बहिष्कार का ऐलान, मरीज परेशान

राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में मरीज आज परेशान हुए. डॉक्टर्स द्वारा सरकार की तबादला नीति के विरोध में आंशिक कार्य बहिष्कार किया गया. इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई.

Doctors Protest in Lucknow: सरकार की तबादला नीति के विरोध में प्रदेश के सरकारी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है. स्वास्थ्य कर्मियों ने आज से अपना आंशिक कार्य बहिष्कार शुरू किया. हालांकि, ये आंशिक कार्य बहिष्कार भी मरीजों को भारी पड़ रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुबह 8 से 10 बजे तक इमरजेंसी को छोड़ अन्य सभी सेवाएं ठप रखी. इस दौरान दूर दराज से आये मरीज पर्चा बनवाने के बाद परेशान होते रहे.

तबादला नीति का विरोध

हाल ही में शासन ने तबादला नीति जारी की है. इसमे लोगों का अनिवार्य तबादला भी शामिल है. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के महामंत्री डॉ. अमित सिंह ने बताया कि उनको तो तबादले के क्राइटेरिया तक नहीं मालूम, बस इतना कहा गया कि मेरिट के आधार पर होंगे. लेकिन ये नहीं पता कि मेरिट कैसे बन रही है. डॉ. अमित सिंह और फार्मसिस्ट एसोसिएशन के सुनील यादव ने कहा कि, कोरोना की तीसरी संभावित लहार को देखते हुए अस्पतालों में तैयारी चल रही, पीकू वार्ड तैयार हो रहे हैं. अधिकतर जगह टीमें बन चुकी हैं. इस वक्त तबादले करने से व्यवस्था बिगड़ जाएगी. दूसरा कोई डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्यकर्मी जब दूसरी जगह जाएगा तो किराए पर जगह ढूंढनी होगी, जबकि कोरोना के चलते अधिकतर लोग डॉक्टर्स या अन्य स्वस्थ्य कर्मियों को किराए पर मकान नहीं देते. डॉ. अमित ने कहा कि, मरीजों को समस्या न हो इसीलिए इमरजेंसी को प्रभावित नहीं किया और सुबह सिर्फ 2 घंटे कार्य बहिष्कार रखा है. 10 जुलाई को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा. 12 जुलाई को स्वास्थ्य भवन का घेराव करेंगे.

मरीज हो रहे परेशान

भले ही ये कार्य बहिष्कार आंशिक हो लेकिन मरीजों को काफी भारी पड़ रहा है. सिविल अस्पताल में ही सुबह 7 बजे से मरीजों और तीमारदारों का आना शुरू हो गया. पर्चा बनवाकर लोग लाइन में लगे. आम दिनों में यहां 8 बजे से ओपीडी शुरू होती है, लेकिन आज 10 बजे तक मरीज नहीं देखे गए. कई लोग तो अपने साथ छोटे बच्चों को भी लेकर आये थे. मरीजों ने कहा कि, सरकार को इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए जिससे पहले से ही परेशान मरीज और परेशान न हो.

ये भी पढ़ें.

अजय कुमार लल्लू ने की ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर रोक लगाने की मांग, कहा- यूपी में जंगलराज है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget