एक्सप्लोरर

गर्भवती महिला का शव मॉर्चरी में रखा रहा, परिजनों को परेशान करते रहे डॉक्टर

रायबरेली जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद डॉक्टरों ने शव देने में आनाकानी की। जिसके बाद काफी विवाद छिड़ा रहा। अंत में मामला तूल पकड़ता देख डॉक्टर बैकफुट पर आ गये

रायबरेली, एबीपी गंगा। हमारे देश में शव को भी उसी तरह सम्मान दिया जाता है, जिस तरह हमारे देश की आन बान शान तिरंगे को दिया जाता है लेकिन रायबरेली जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने एक शव का अपमान ही नहीं किया बल्कि उसे दो दिन सड़ने के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को मेमो देकर बताया गया कि परिजन ही शव को लेकर भाग गए हैं। जबकि परिजन जिला अस्पताल के डॉक्टरों का चक्कर लगाते लगाते थक चुके थे। जब एबीपी गंगा के कैमरे की चमक डॉक्टरों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए और आनन-फानन में परिजनों को ढूंढ कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बात इतने पर ही खत्म नहीं होती जिला अस्पताल के मुखिया ने तो डाक्टरों के कारनामे पर पर्दा डालते हुए यहां तक कह डाला की महिला का पोस्टमार्टम बीते 26 तारीख बुधवार को ही हो चुका है, जबकि गुरुवार को उस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके हर पल की तस्वीरें एबीपी गंगा के पास हैं।

जगतपुर थाना क्षेत्र के चक जनौली गांव के रहने वाले पप्पू की पत्नी रुखसाना मंगलवार को ट्यूबवेल पर नहाने गई थी । वहीं से गुजर रहे बिजली के तार से पानी में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से रुखसाना की मौके पर ही मौत हो चुकी थी लेकिन पति पप्पू व अन्य परिजनों ने रुखसाना की जान बचाने के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए क्योंकि रुखसाना ही नहीं बल्कि उसके कोख में पल रहे तीन महीने के बच्चे को भी बचाना जो था लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इतना ही नहीं शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों पर ही आरोप मढ़ दिया और पुलिस को दिए गए मेमो में लिख दिया गया कि शव को परिजन ही उठाकर ले गए। जबकि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया था। एक तरफ पुलिस परिजनों पर शव वापस लाने का दबाव बनाने लगी थी वही दूसरी तरफ परिजन जिला अस्पताल प्रशासन से शव वापस देने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे लेकिन उनकी सुनने वाला वहां कोई नहीं था।

जानकारी के बाद जब एबीपी गंगा का कैमरा चमका तो डॉक्टरों के होश उड़ गए और जिला अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया। दो दिन से पड़ी सड़ रही लाश के पोस्टमार्टम के लिए आनन-फानन में आदेश तक जारी कर दिया गया और तीसरे दिन मर्चरी से लाश को निकालकर पोस्टमार्टम तक भेजा गया जिसके हर पल की तस्वीर एबीपी गंगा के पास है। जब इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एनके श्रीवास्तव से मांगी गई तो हड़बड़ाहट में उन्होंने बीते 26 तारीख को ही पोस्टमार्टम होने की बात कह डाली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के इस बयान से साफ होता है कि वह अपने डॉक्टरों के इस काले कारनामे को छिपाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जबकि परिजन तीन दिन ठोकरे खाने के बाद अपने शव को देख तक पाए हैं, नहीं उनके गिड़गिड़ाने के बाद भी मर्चरी में रखे शव को देखने तक नही दिया गया था।

जिला अस्पताल के डॉक्टर के इस रवैये से परिजनों ने खून के आंसू तक बहाने पर मजबूर हो गए। मानवता को शर्मसार करने वाली इस हृदय विदारक घटना के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होने लगा है। जिस तरह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अपने डॉक्टरों के कारनामों को छिपाने के लिए झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं, उससे आम जनता का डॉक्टरों पर से विश्वास भी टूटता जा रहा है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा की सख्ती के बावजूद जिला अस्पताल के डॉक्टर सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं जबकि नेहा शर्मा ने इसके पहले भी शिकायतों को लेकर डॉक्टरों को फटकार लगाई थी और सुधारने के लिए सख्त हिदायत दिया था बावजूद इसके डॉक्टरों के रवैया में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन के श्रीवास्तव ने कहा कि जगतपुर से एक महिला की डेड बॉडी का पंचनामा हो चुका है और डेड बॉडी भी मॉर्चरी से जा चुकी है। मेरी जानकारी में 26 तारीख को पंचनामा हो चुका है। जगतपुर पुलिस की कस्टडी में पोस्टमार्टम हुआ है।

मृतिका के परिजन राहुल ने बताया कि 25 तारीख को समरसेबिल पर नहाने गई थी जहां उसको करंट लग गया जब उसे अस्पताल ले कर आये तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और बोले कल ( 26) को इनका पोस्टमॉर्टम होगा और हम लोग पूरा दिन इंतजार करते रहे हमें बॉडी नहीं दिखाई गई और बोले बॉडी चली गई जबकि ना तो लड़के वाले बॉडी ले गए और ना ही लड़की वाले और अब आज 27 तारीख को बॉडी दी है। परिजन ने आरोप लगाया है कि पैसे लेकर गलत खबर दी कि 26 को पोस्टमॉर्टम हो चुका है जब कि बॉडी आज 27 को दी गई और बोले 2 बजे पोस्टमॉर्टम होगा।

मेरी औरत करंट लगने से एक्सपायर हो गई जब यहां लेकर आए तो बॉडी रख ली गई और कहा कल पोस्टमार्टम होगा जब अगले दिन आए तो कहा बॉडी चली गई है। जब हम लोग कहे तो भी पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा, कल भी नहीं भेजा आज तीसरा दिन है, आज भी नहीं भेजा। बोले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो हम लोगों ने कहा बॉडी ले जाने वाले हम लोग हैं तो कौन ले गया और आज अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया और हम लोग इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget