एक्सप्लोरर

छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद बिगड़ी चिन्मयानंद की तबीयत, डॉक्टरों की टीम पहुंची 'दिव्य धाम'

यौन शोषण के आरोपों में घिरे चिन्मयानंद की तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। चिन्मयानंद पर लॉ की एक छात्रा ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।

शाहजहांपुर, एबीपी गंगा। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लॉ स्टूडेंट ने सोमवार को कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद चिन्मयानंद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

चिन्मयानंद पर लॉ की एक छात्रा ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पीड़िता चिन्मयानंद के ही लॉ कॉलेज की छात्रा है। एसआईटी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अब तक मामले से जुड़े तमाम गवाहों, शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सबसे महत्वपूर्ण पीड़िता का बयान बचा था, जिसमें उसने चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था।

छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद बिगड़ी चिन्मयानंद की तबीयत, डॉक्टरों की टीम पहुंची 'दिव्य धाम

बता दें कि शाहजहांपुर लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का खुलासा किया था। साथ ही अपनी व अपने परिवार को जान का खतरा बताया था। इसके बाद लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। राजस्थान से बरामद होने के बाद छात्रा ने चिन्मयानंद पर रेप का आरोप भी लगाया।

छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद बिगड़ी चिन्मयानंद की तबीयत, डॉक्टरों की टीम पहुंची 'दिव्य धाम

उच्चतम न्यायालय ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसआईटी मामले में छात्रा के तीन दोस्तों और उसके कॉलेज के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी ने छात्रा के जिन मित्रों से पूछताछ की है उनमें वह लड़का भी शामिल है जो राजस्थान में उसकी बरामदगी के वक्त उसके साथ था।

छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद बिगड़ी चिन्मयानंद की तबीयत, डॉक्टरों की टीम पहुंची 'दिव्य धाम

इस बीच चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि एसआईटी ने उनकी बेटी द्वारा दिए गए वीडियो रिकॉर्डिग में से फुटेज लीक कर दिया है। उन्होंने कहा कि, 'यह साजिश है और मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की जांच का आग्रह करूंगा।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget