एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर हड़ताल पर गए डॉक्टर, यूपी में भी दिखा असर

पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के बाद देश के कई हिस्सों में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील और कड़े शब्दों में चेतावनी के बावजूद पिछले तीन दिनों से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश और यूपी में भी कई जगहों पर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। इसके अलावा दिल्ली एम्स के आरडीए ने दिनभर हड़ताल पर रखने की घोषणा की है। इससे ओपीडी के अलावा आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों के बाहर मरीज परेशान घूम रहे हैं।

मामला इतना बढ़ गया है कि अब ये कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है। हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर आज सुनवाई होगी।

यूपी में भी दिख रहा असर वाराणसी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। वहीं, लखनऊ में भी भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की तरफ से विरोध मार्च निकाला जाएगा।

क्या है मामला? घटना 10 जून शाम की है जब नील रत्न सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर अपना गुस्सा निकाला उन्होंने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की। वहीं, डॉक्टरों ने कहा कि जब तक परिजन हमसे माफी नहीं मांगते हम प्रमाण पत्र नहीं देंगे। मामले ने तूल पकड़ लिया और कुछ देर बाद हथियारों के साथ भीड़ ने हॉस्टल में हमला कर दिया। इस हमले में दो जूनियर डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कई घायल हो गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget