एक्सप्लोरर

Uttarakhand: विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराज हुए डीएम, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

पौड़ी के जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, समय रहते विकास कार्य पूरे किये जाएं. यही नहीं डीएम ने सभी को अल्टीमेटम दिया.

DM in Review Meeting in Pauri: पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने मनरेगा के कार्यों में दिख रही सुस्ती पर जिले के कई विकासखण्डों के खण्ड विकास अधिकारी और डीपीओ का अब स्पष्टीकरण तलब किया है. दरअसल, ये विकासखण्ड उन विकासखण्डों में शुमार हैं जिनका जिम्मा संभाले बीडीओ और डीपीओ को पूर्व में भी कार्य प्रगति में सुधार लाने के निर्देश जारी हुए थे. लेकिन बावजूद इसके मनरेगा के कार्यप्रगति में किसी तरह को कोई सुधार नजर नहीं आया. ऐसे में जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कोट, एकेश्वर, कल्जीखाल, रिखणीखाल एवं थलीसैंण के बीडीओ और विकासखण्ड बीरौंखाल, दुगड्डा, कोट, रिखणीखाल, जयहरीखाल के बीडीओ एवं डीपीओ दोनो ही अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है. साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर उचित कार्रवाई का मन भी बनाया है.

खराब प्रगति रिपोर्ट पर नाराज हुये डीएम

दरअसल इन तमाम विकासखण्डों की प्रगति रिपोर्ट 50 प्रतिशत से भी कम है, जिन्हें 15 जुलाई, का अल्टीमेटम देकर कार्य प्रगति सुधारने के निर्देश भी स्पष्टीकरण तलब करते हुए जारी किये गये हैं. हालाकि, इस बीच कम प्रगति वाले विकासखण्ड कोट, रिखणीखाल जयहरीखाल ने कार्य प्रगति की धीमी चाल का कारण तकनीकी समस्या को बताया और जिलाधिकारी को अवगत कराया कि, उनके द्वारा मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अन्तर्गत खिर्सू (चौपड़ा) का कार्य 30 जुलाई, तक पूरा हो जायेगा.

सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम (जौंक), नगर पंचायत थलीसैंण, सिंचाई, भूमि संरक्षण कोटद्वार के अधिकारियों से क्रमवार विधायक निधि के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली गई. जिसमें खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि, विधायक निधि के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान एवं प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से कार्य पूर्ण करवाना वे सुनिश्चित करें. सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि, योजना के तहत कितने काम हो गये हैं और कितने होने हैं, का विवरण बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें.

Railway Train Timings: कोरोना काल में खत्म हुई ट्रेनों की लेट लतीफी, 93% राइट टाइम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget