एक्सप्लोरर

Railway Train Timings: कोरोना काल में खत्म हुई ट्रेनों की लेट लतीफी, 93% राइट टाइम

नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन के तहत अब तक 86 फीसदी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है. 93 फीसदी से ज़्यादा ट्रेनें निर्धारित समय पर ही अपने गंतव्य तक पहुंची हैं.

Railway Train Timings: कोरोना की वजह से पिछले तकरीबन 16 महीने से प्रभावित ट्रेन सेवाएं अब धीरे-धीरे कर पटरी पर वापस लौटने लगी हैं. नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन के तहत अब तक 86 फीसदी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है. ज़्यादातर ट्रेनें बहाल होने से यात्रियों को अब पहले जैसी सुविधा ही मिलने लगी है. कोरोना काल में ट्रेनों की संख्या कम ज़रूर हुई, लेकिन जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमे से ज़्यादातर लेट लतीफी का शिकार नहीं हो रही हैं और अपने निश्चित समय पर पहुंच रही हैं. 

नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन के जीएम वीके त्रिपाठी के मुताबिक़ मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में उनके ज़ोन में 93 फीसदी से ज़्यादा ट्रेनें निर्धारित समय पर ही अपने गंतव्य तक पहुंची हैं. उनके मुताबिक़ ऐसा पहली बार हुआ है, जब तकरीबन सभी ट्रेनें बिना लेट हुए मुसाफिरों को उनके स्टेशनों तक पहुंचा रही हैं.

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है- जीएम

जीएम वीके त्रिपाठी ने बताया कि साल की पहली तिमाही में नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन ने सामानों की लदान में एक तिहाई की बढ़ोत्तरी करते हुए करीब एक चौथाई ज़्यादा राजस्व हासिल किया है. उनके मुताबिक़ पिछले साल अप्रैल से जून महीने की तिमाही में 3.24 मीट्रिक टन सामानों की लोडिंग हुई थी, जबकि  इस बार 4.32 मीट्रिक टन की लदान हुई है. इसी तरह पिछले साल 352 करोड़ रूपये का राजस्व हासिल हुआ था, जो इस बार बढ़कर 437 करोड़ रूपये हो गया है. उन्होंने जानकारी दी कि एनसीआर ज़ोन अगले वित्तीय वर्ष में पूरी तरह विद्युतीकृत हो जाएगा.

वीके त्रिपाठी का कहना है कि रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों में लोगों को कोरोना की महामारी से बचाने और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. उनके मुताबिक़ रेल विभाग पीएम नरेंद्र मोदी के जान भी-जहान भी के मूल मंत्र पर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

राजभर का विवादित बयान, कहा- BJP के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिमों से कराई, उनका DNA एक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget