एक्सप्लोरर

Haryana Elections 2024: हरियाणा में वोटिंग के बीच डिंपल यादव का बड़ा दावा, सपा सांसद का बयान बढ़ाएगा BJP की टेंशन?

Dimple Yadav on Haryana Election 2024: हरियाणा में 20354350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 10775957 पुरुष, 9577926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं.

Haryana Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए आज 5 अक्टूबर (शनिवार) सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है. हरियाणा में चल रही वोटिंग में पहले दो घंटों में 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ. इसी बीच समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने एक बड़ा दावा कर दिया है.

हरियाणा में हो रही वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा , "हरियाणा में मतदान चल रहा है. लोग भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं, यह दिखा रहा है कि कहीं ना कहीं भाजपा पूरे देश में पिछड़ती जा रही है." सपा सांसद डिंपल यादव का यह बयान बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकता है. हालांकि बीजेपी हरियाणा में जीत का दावा कर रही है लेकिन इस बार कांग्रेस नेता भी पूरी ताकत के चुनावी मैदान में थे.

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे तक कुल 9.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जींद में 12.71 प्रतिशत, करनाल में 11.10 प्रतिशत, रोहतक में 10.76 प्रतिशत, जबकि गुड़गांव और पंचकूला में क्रमश: 6.10 प्रतिशत तथा 4.08 प्रतिशत मतदान हुआ.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए 20632 मतदान केंद्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित होगा, जिसमें साफ हो जाएगा कि कौन सी पार्टी हरियाणा की सत्ता पर राज करेगी. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार 20354350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 10775957 पुरुष, 9577926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं. 8821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं, कुल 1031 उम्मीदवारों में से 101 महिलाएं हैं, जबकि 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. अग्रवाल ने बताया कि राज्य भर में कुल 20632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

हरियाणा में 2019 में भाजपा ने 40 सीटों पर दर्ज की थी जीत

हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के अलावा, प्रमुख दलों में आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन शामिल हैं. वहीं पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में भाजपा ने 40 सीट, कांग्रेस ने 31 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 10 सीट जीती थीं.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

पुलिस हिरासत में यति नरसिंहानंद सरस्वती, गाजियाबाद में बवाल के बीच एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget