एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी MP रमेश बिधूड़ी पर बरसीं डिंपल यादव, दानिश अली को बताया भाई, कहा- सांसद को बर्खास्त करें

Ramesh Bidhuri Video: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर घमासान मच गया है. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त किए जाने की मांग की है.

Ramesh Bidhuri Remark: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के बयान के बाद सिसायत घमासान मच गया है. बिधूड़ी ने सदन के अंदर बसपा (BSP) सांसद दानिश अली (Danish Ali) के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है. विरोधी दल इसे लेकर बीजेपी (BJP) पर हमलावर हैं, वहीं भाजपा अब बैकफुट पर नजर आ रही है. इस बीच सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने भी रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधा है और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. 
 
सपा सांसद डिंपल यादव ने रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जो बयान दिया उससे सदन की गरिमा तार-तार हो गई है. ऐसी द्वेष और द्रोह की भावना रखने वाले सांसद को बर्खास्त किया जाना चाहिए. डिंपल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट के जरिए रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने कहा, 'हमारे भाई और सांसद दानिश अली जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा के सांसद को जिसने सदन की गरिमा को तार- तार किया है और जिसने मनवत्व के परिप्रेक्ष्य की गरिमा गिराई है, मेरी मांग है कि ऐसे द्वेष और द्रोह की भावना रखने वाले सांसद को तुरंत बर्खास्त किया जाए.' 
 
बिधूड़ी के बयान पर बीजेपी बैकफुट पर
रमेश बिधूड़ी के बयान पर बीजेपी घिर गई है. बिधूड़ी के बयान का जिक्र करते हुए बसपा सांसद दानिश अली की आंखों में भी आंसू आ गए थे. उन्होंने कहा कि जब एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है तो एक आम नागरिक के साथ क्या होगा. यही नहीं बसपा सांसद ने तो ये तक कह दिया कि अगर बिधूड़ी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो संसद सदस्यता त्याग देंगे. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनकी भाषा पर सवाल उठाए हैं और कार्रवाई की मांग की है. वहीं शुक्रवार शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दानिश अली के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की.
 
दरअसल संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी लोकसभा में अपनी बात रख रहे थे, तभी दानिश अली ने कुछ कहा, जिस पर बिधूड़ी ने अपना आपा खो दिया और बसपा सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget