एक्सप्लोरर

Diarrhea in Siddharth Nagar: सिद्धार्थ नगर में डायरिया का प्रकोप, 200 लोग चपेट में आए, नगरपालिका पर लगा आरोप

Siddharthnagar में Diarrhea घातक होता जा रहा है. इसके चलते आधा दर्जन वार्डों में 200 लोग बीमार हैं. वहीं, नगर पालिका पर आरोप लगा है कि, दूषित पीने का पानी और गंदगी की तरफ ध्यान नहीं है.

Diarrhea in Siddharth Nagar: सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिला मुख्यालय पर डायरिया ने पांव पसार दिया है. सिद्धार्थनगर नगरपालिका के आधा दर्जन वार्डों के करीब 200 लोग (200 People) अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं. मौजूदा समय में भी करीब 70 मरीजों (70 Patients) का इलाज जिला अस्पताल सहित विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है. स्वास्थ्य महकमा और नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड में दवाएं और सफाई को लेकर मुस्तैद हो गए हैं.

दूषित पानी से फैला डायरिया

सिद्धार्थनगर नगरपालिका में पिछले 2 दिनों से डायरिया फैला हुआ है. नगरपालिका के शिशहनिया वार्ड से फैली डायरिया की बीमारी आजाद नगर, सरोजनी नगर, सिविल लाइन, बेलसड सहित कई वार्डों में फैल गई है. स्थानीय और पीड़ित परिवार इसके पीछे नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे हैं. पीड़ित परिवारों का कहना है कि, डायरिया फैलने को लेकर नगर पालिका द्वारा नालियों की साफ-सफाई, जलजमाव और दूषित पानी की सप्लाई प्रमुख वजह है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई के लिए डाली गई प्रमुख लाइन टूटी हुई थी. जहां यह पाइप लाइन टूटी है उसके बगल में दूषित जल से भरा तालाब है, उसी पानी के पेयजल के लिए सप्लाई होने से इस बीमारी ने विकराल रूप ले लिया है. हालत यह हैं कि, शिशहनिया वार्ड का कोई भी घर डायरिया की इस बीमारी से अछूता नहीं रहा है. जिला अस्पताल में मौजूदा समय में डायरिया के दर्जनों मरीज भर्ती हैं, जहां उनका इलाज हो रहा है.

डॉक्टरों की टीम तैनात की गई

डायरिया फैलने के बाद हरकत में आए नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों की साफ सफाई में लग गए हैं. डायरिया फैलने की प्रमुख वजह दूषित जल की सप्लाई भी रोक दी गई है. साथ ही शिशहनिया वार्ड में टूटी वाटर सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. इस मामले में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि, डायरिया फैलने के बाद चिकित्सकों की टीम वार्डों में लगा दी गई है. साथ ही नगर पालिका के टीमें भी साफ सफाई और सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए लगा दी गई हैं. जल्द ही वार्डों की सभी दिक्कतें दूर कर दी जाएंगी.

ये भी पढ़ें.

Aligarh Murder Case: मासूम की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, रेप के बाद की गई थी बच्ची की हत्या, आरोपी दबोचा गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
'वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला
'...वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का बयान
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget