एक्सप्लोरर

Aligarh Murder Case: मासूम की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, रेप के बाद की गई थी बच्ची की हत्या, आरोपी दबोचा गया

Aligarh Murder Case: अलीगढ़ में चाल साल की बच्ची के रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Aligarh Crime News: अलीगढ़ (Aligarh) के थाना गौण्डा क्षेत्र में हुई चार साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी मृतका के परिवार के पूर्व परिचित, घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले उसी बिरादरी/जाति का युवक है. पुलिस की गठित टीमों द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र फूल सिंह (जाटव) को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की है.

खेत में मिला था बच्ची का शव 

दरअसल, 26 सितंबर को थाना गोंडा क्षेत्र के गांव नगला बिरखु में शाम 4 वर्षीय बच्ची के गायब हो जाने के संबंध में पुलिस को सूचना मिली. पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी. वहीं, 27 सितंबर को बच्ची का शव पुलिस व परिजनों को गांव के निकट धान के खेत में पानी के गड्डे में मिला था. जिसके बाद पुलिस जब मृतक बच्ची के शव को ले जाने लगी तो गांव वाले आक्रोशित हुए थे और उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया था जिसमें कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए थे.

घटना के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई थीं

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटना के खुलासे के लिए एक टीम एसपी ग्रामीण, एक टीम थाना स्तर व दो टीमें जनपद स्तर पर, कुल चार टीमें गठित की गईं. टीमों को ब्रीफ कर घटना के बाद से गांव से गायब हुए आपराधिक/ नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पूर्ण जानकारी कर वास्तविक अभियुक्त का पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही गांव में अतिरिक्त फोर्स लगाया गया. टीमों द्वारा सुरागरसी करते हुए सभी दुकानदार/पड़ोसी आदि से जानकारी प्राप्त करते हुए कई संदिग्ध चिन्हित किए. थाना गौण्डा पुलिस और जनपदीय क्राइम टीम द्वारा गांव के करीब 200 से अधिक लोगों से गहन पूछताछ की गयी. 

इस तरह धरा गया आरोपी 

टीम द्वारा सभी साक्ष्यों को संकलित करते हुए गहनता से पूछताछ में यह बात सामने आई कि, घटना से पूर्व अन्तिम बार मृतका के साथ उसी के गांव के एक युवक अर्जुन पुत्र फूल सिंह (जाटव) को देखा गया था, जो कि, मृतका के परिवार से पूर्व परिचित है तथा घर से कुछ ही दूरी पर रहता है और उसी बिरादरी/जाति का है, तथा पूर्व में आपस में उसका उठना बैठना रहा है. साथ ही पुलिस को पता चला कि, वह घटना के बाद से ही गांव से फरार हो गया है तथा खैर, पलवल व हरियाणा के शहरों में छुपता छुपाता भाग रहा है. अर्जुन का पीछा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्यालय स्तर से दो अतिरिक्त टीमें लगाई गयीं. अभियुक्त अर्जुन दिशा बदल कर आगरा की तरफ अपनी रिश्तेदारियों में छिपने हेतु प्रयासरत हुआ लेकिन पुलिस टीम ने अर्जुन को हिरासत में लिया. जिससे विवेचना के क्रम में घटना से सम्बन्धित विस्तृत पूछताछ पुलिस द्वारा की गई.

अर्जुन ने स्वीकार की दुष्कर्म की बात 

कलानिधि नैथानी, एसएसपी अलीगढ़ ने कहा कि, पुलिस की पूछताछ में आरोपी अर्जुन द्वारा पुलिस को बताया गया कि, उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी थी और खेत में शव को फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर मामले में पोक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है और अब पोस्टमार्टम के दौरान ली गई स्लाइड के परीक्षण की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. 

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: शहरी विकास मंत्री भी गन्ना मंत्री की राह, जहां भ्रष्टाचार किया वहीं दी अफसर को पोस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget