एक्सप्लोरर

Uttarakhand: तटबंध बना रहे भारतीय मजदूरों पर गुलेल से निशाना साध रहे नेपाली, वाहनों पर पत्थरबाजी

Uttarakhand News: पत्थरबाजी से कार्यदायी संस्था के 1 पोकलैंड और 2 डम्पर के शीशे टूटे हैं. डम्बर चालक को चोट लगी है. एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है, 1 मजदूर भी घायल हुआ है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के धारचूला (Dharchula) में काली नदी के किनारे भारतीय क्षेत्र में चल रहे तटबंध निर्माण कार्य के दौरान नेपाल (Nepal) से कुछ लोगों द्वारा आज फिर से भारतीय मजदूरों और निर्माण कार्य में लगे वाहनों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई. इसमें डंपर चालक घायल हो गया. साथ ही कार्य कर रहे दो डंपर सहित एक जेसीबी मशीन का शीशा भी पत्थरबाजों के ने तोड़ दिया है. दोनों देशों की सहमति के बाद काम शुरू किया गया था, लेकिन अब नेपाल द्वारा लगातार पत्थरबाजी से काम नहीं हो पा रहा है. ऐसे में कार्यदाई संस्था भी काम करने डर रही है. 

वहीं अब देखना होगा कि भारतीय प्रशासन क्या बरसात आने से पहले काम पूरा कर पाएगा या नेपाल से बातचीत में ही समय गवांकर आने वाले बरसात में तबाही का इंतजार करेगा. अगर घटधार के जीरो प्वाइंट पर जल्द ही तटबंध का निर्माण नहीं किया जाता है तो आगामी बरसात में आधे से ज्यादा धारचूला काली नदी के आगोश में समा जाएगा.

प्रशासन से सुरक्षा की गुहार
भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रही कंपनी के मैनेजर इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि, पत्थरबाजी के दौरान उनको लाखों का नुकसान हो रहा है. इस तरह से लगातार पत्थरबाजी होती है तो हम काम नहीं कर पाएंगे. हम प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि कार्य के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था करे. स्थानीय व्यक्ति प्रेमा कुटियाल ने पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि नेपाल भारत के नागरिकों के सब्र की परीक्षा ले रहा है. इस प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Uttarakhand: तटबंध बना रहे भारतीय मजदूरों पर गुलेल से निशाना साध रहे नेपाली, वाहनों पर पत्थरबाजी

गुलेल से साध रहे निशाना
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नेपाल द्वारा गुलेल से निशाना साधकर पत्थर बरसाए जा रहे हैं ऐसे में जान को खतरा है. अगर ऐसे ही पत्थरबाजी होती रही तो काम करना मुश्किल हो जायेगा. पत्थरबाजी से कार्यदायी संस्था के एक पोकलैंड और दो डम्पर के शीशे टूटे हैं. इसमें डम्बर चालक को चोट भी लगी है. आज हुई पत्थरबाजी में कार्यदाई संस्था को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि 1 मजदूर घायल हुआ है. वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. भारतीय नागरिकों ने नेपाल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है.

UP Politics: क्या यूपी के बाहर राजस्थान में कांग्रेस के साथ है सपा गठबंधन के दल? तस्वीरों में दिखी झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदायूं: हर्षित की मां का आरोप- आरोपी ठाकुर, इसलिए कार्रवाई नहीं, अखिलेश ने पोस्ट किया वीडियो
बदायूं: हर्षित की मां का आरोप- आरोपी ठाकुर, इसलिए कार्रवाई नहीं, अखिलेश ने पोस्ट किया वीडियो
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
UP Politics: यूपी में UGC पर फिर गर्म हो सकती है सियासत, सपा सांसद के बयान से हलचल, बीजेपी भी मुश्किल में!
यूपी में UGC पर फिर गर्म हो सकती है सियासत, सपा सांसद के बयान से हलचल, बीजेपी भी मुश्किल में!
LPG संकट के बीच BJP नेताओं ने गाड़ी से उतारे पार्टी का झंडा! अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला दावा
LPG संकट के बीच BJP नेताओं ने गाड़ी से उतारे पार्टी के झंडे! अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget