एक्सप्लोरर

UP Madarsa Survey: मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- '15 जिलों से अभी नहीं मिली मदरसों के सर्वे की रिपोर्ट, दिए गए खास निर्देश'

यूपी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) शुक्रवार को बरेली पहुंचे. यहां उन्होंने यूपी में मदरसे के सर्वे को लेकर बड़ा बयान दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में मदरसों के हो रहे सर्वे में 8000 से अधिक मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं. हालांकि अभी तक 15 जिलों से सर्वे की रिपोर्ट नहीं आ सकी है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) का कहना है कि सर्वे पूरा होने के बाद इन गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, योगी सरकार में अल्पसंख्यक और पशुपालन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह शुक्रवार को बरेली (Bareilly)पहुंचे थे. यहां के सर्किट हाउस में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा उत्तर प्रदेश में अभी तक मदरसों का जो सर्वे हुआ है, उसमें 8000 से अधिक मदरसे सर्वे में ऐसे सामने आए हैं जो गैर मान्यता प्राप्त हैं. उन्होंने कहा अभी यूपी के 15 जिले ऐसे हैं जहां के जिलाधिकारियों ने अभी तक सर्वे की रिपोर्ट नहीं भेजी है. उन्होंने कहा 15 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मदरसों के सर्वे की रिपोर्ट आ जाएगी. उसके बाद उच्चस्तरीय बैठक होगी. फिर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

लंपी वायरस को हमारी सरकार ने बहुत अच्छे तरीके से कंट्रोल किया- धर्मपाल सिंह
उन्होंने कहा 15 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी. उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि जो मदरसे गैर मान्यता प्राप्त है और जो नेपाल बॉर्डर पर चलाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ किस तरीके की कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, यूपी में लंपी वायरस को हमारी सरकार ने बहुत अच्छे तरीके से कंट्रोल किया है. 

लंपी वायरस पर योगी सरकार के काम का अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं लोग
यही वजह है कि देश के अन्य राज्यों के लोग भी यूपी में अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं कि, लंपी वायरस पर योगी सरकार ने किस तरह काम किया है. उन्होंने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि जो आवारा पशु सड़कों पर घूमते हैं, उनको आश्रय दिया जाए. इसके लिए 12 से 15 करोड़ रुपए की लागत की गौशालाएं बनवाई जाएंगी. बरेली मंडल में ऐसी चार बड़ी गौशालाएं 30-30 एकड़ में बनवाई जा रही है.
  
भारतीय जनता पार्टी प्रजातंत्र पर भरोसा रखती है-  धर्मपाल सिंह
निकाय चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रजातंत्र पर भरोसा रखती है. अभी निकाय चुनाव (Nikaay Chunaav) में आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है. आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे. बीजेपी निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी.

Mainpuri By-Election: मैनपुरी उपचुनाव के लिए बीजेपी के ओर से अपर्णा यादव नहीं दिखा रहीं रुचि! जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget