एक्सप्लोरर

Exclusive: BJP ज्वाइन करेंगी धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला! पूर्व सांसद बोले- 'मैं RSS से जुड़ा रहा हूं'

UP Lok Sabha Election 2024: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद दो बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. उन्होंने मंगलवार की शाम को अपने समर्थकों के साथ जौनपुर में बैठक की. इस बैठक के बाद उन्होंने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया. वहीं एबीपी न्यूज से बात करते हुए उन्होंने पत्नी श्रीकला रेड्डी के बीजेपी में शामिल होने के संकेत दिए हैं. धनंजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक अच्छी सरकार चल रही है और आप लोग बीजेपी को वोट करें.

धनंजय सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी के साथ दूंगा. मैंने अपने समर्थकों से कह दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हूं. मेरी पत्नी श्रीकला बीजेपी ज्वाइन कर सकती है. हालांकि ये उनका फैसला होगा. मुझे कोई ऐतराज नहीं है. मैं आरएसएस से और विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा हूं. लेकिन मुझपर कोई दबाव नहीं है. मैं बस इस चुनाव तक बीजेपी के साथ हूं. हालांकि उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि मेरे खिलाफ साजिश हुई है. 

Lok Sabha Election 2024: धनंजय सिंह का बड़ा ऐलान, जानें सपा या BJP किसे करेंगे समर्थन?

बीएसपी ने बदला उम्मीदवार
दरअसल, बीएसपी ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को पहले अपना उम्मीदवार बनाया था. बीएसपी के उम्मीदवार के तौर पर श्रीकला रेड्डी ने नामांकन कर दिया था. लेकिन इसके बाद बीएसपी ने जौनपुर सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया. बीएसपी ने अब मौजूदा पार्टी सांसद श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है. बीएसपी के इस फैसले से भी धनंजय सिंह नाराज बताए जा रहे हैं. 

बीते एक मई को धनंजय सिंह को बरेली सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था. इससे पहले उन्हें जौनपुर के जिला कारागार से बरेली जेल शिफ्ट किया गया था. उसी दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत भी दी थी. पूर्व सांसद तीन महीने जिला कारागार में बंद रहे. ज्ञात हो कि धनंजय सिंह को इंजीनियर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी मामले में जौनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने 6 मार्च को सात साल की सजा सुनाई थी.

सजा सुनाए जाने के बाद वह जौनपुर जेल में बंद थे. बता दें कि जौनपुर से बीजेपी ने कृपाशंकर सिंह और समाजवादी पार्टी बाबू सिंह कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget