एक्सप्लोरर

ईद से पहले DGP ने दिए निर्देश, कहा- 'ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएं, नई परंपरा की अनुमति नहीं'

डीजीपी ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पैदल गश्त की जरूरत पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर क्षेत्र भ्रमण करना चाहिए.

UP News: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज और ईद-उल-फितर के दौरान किसी भी नयी परंपरा पर सख्त प्रतिबंध लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी का बुधवार को निर्देश दिया. पुलिस प्रमुख ने निर्देश दिया है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, सतर्कता के लिए ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएं और दंगा नियंत्रण उपायों को पूरी तरह से तैयार रखा जाए.

डीजीपी ने राज्य भर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जारी निर्देश में जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था एक सुव्यवस्थित क्षेत्र और सेक्टर योजना पर आधारित होनी चाहिए. संवेदनशील और अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए, जिसमें मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए.

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि किसी भी नयी परंपरा या प्रथा की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें शुरू करने के किसी भी प्रयास को तुरंत रोका जाना चाहिए. बयान में कहा गया है कि अधिकारियों को सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी व्यक्तियों की सूची अपडेट करने और जहां आवश्यक हो वहां निवारक कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.

उत्तराखंड: 'विदेश मंत्री' बने धन सिंह रावत, कई देशों के दौरों पर कांग्रेस बोली- 'जनता के पैसों की बर्बादी'

क्या निर्देश दिए गए
प्रशांत कुमार ने कहा कि शांति सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस को धार्मिक नेताओं और शांति समिति के सदस्यों से संपर्क करने और सद्भाव बनाए रखने में उनके सहयोग का आग्रह करने का काम सौंपा गया है. डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर क्षेत्र भ्रमण करना चाहिए ताकि पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके.

बैठक में कहा कि पुलिस बल, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया जाए. बयान के अनुसार, डीजीपी ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पैदल गश्त की जरूरत पर भी जोर दिया है. सुरक्षा एजेंसियां ​​संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से जुलूस मार्गों और प्रमुख चौराहों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग करेंगी, जबकि प्रमुख क्षेत्रों में सीसीटीवी की स्थापना सुनिश्चित की जानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget