एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: भारी बारिश और बर्फबारी में भी दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे लोग

Char Dham Yatra 2021: केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है. हालांकि, श्रद्धालु अभी भी बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं.

Rain at Kedarnath Dham: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चार धामों (Char Dham) में से एक केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी है. जबकि केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है. बारिश और बर्फबारी ने धाम में ठंड बढ़ा दी है. हालांकि, कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आ रही है. धाम में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है. अभी तक 3642 तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

बारिश के अलावा धाम की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. धाम में लगातार हो रही बारिश के कारण यहां चलने वाले द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गए हैं. धाम की चोटियों पर सीजन की तीसरी बर्फबारी हो गई है. ठंड होने के बावजूद बाबा केदार का मंदिर श्रद्धालुओं से भरा नजर आ रहा है. बारिश में भी भक्त बाबा के दर्शनों के लिये मंदिर परिसर में जुट रहे हैं. पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि धाम में यात्रियों के लिये सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं. यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. इस बार चारों धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखा गया है. केदारनाथ में 800, बद्रीनाथ जी 1000, गंगोत्री 600 जबकि यमुनोत्री में 400 श्रद्धालु ही एक दिन में दर्शन कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर चारों धाम में यात्रियों की संख्या को सीमित रखा गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Election: साइकिल पर सवार होंगे BSP के बागी लालजी वर्मा और रामअचल राजभर! अखिलेश से की मुलाकात

UP Election 2022: मस्जिदों के बाहर संकल्प पत्र बांटेगी कांग्रेस, सपा के वोट बैंक पर सेंध लगाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget