एक्सप्लोरर

रायबरेलीः लोगों को परेशान करने वाले दारोगा पर भड़की देवांशी सिंह, वायरल हुआ वीडियो

अदिति सिंह की बहन देवांशी सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वह लोगों को परेशान करने वाले दारोगा को डांट रही हैं.

रायबरेली, एबीपी गंगा। पूर्व सदर बाहुबली विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की दूसरी बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह दरोगा को हड़काते हुए यह कहते नजर आ रही हैं कि तुम्हारी शिकायत बहन विधायक अदिति सिंह और पुलिस अधीक्षक से की जाएगी. इतना ही नहीं देवांशी के रौद्र रूप के सामने दरोगा भी नतमस्तक हो गया और गलती पर माफी मांगने की बात भी कहने लगा. वायरल वीडियो बीते 14 सितंबर का बताया जा रहा जब दरोगा मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ के पास चेकिंग लगाया था.

दरअसल, रायबरेली के मिल एरिया थाने में तैनात उप निरीक्षक पंकज सोनकर राही के रूपामऊ गांव के पास चेकिंग के लिए नाका लगाए थे. तभी उधर से सदर विधायक अदिति सिंह की बहन देवांशी सिंह और मां वैशाली सिंह का काफिला गुजर रहा था. जिसे देख ग्रामीणों ने काफिले को रोककर दरोगा की शिकायत देवांशी सिंह से की. दरोगा पर आरोप लगाया कि वे आए दिन लोगों को परेशान करते हैं. बेवजह कहीं भी चेकिंग लगाकर खड़े हो जाते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि चेकिंग के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है. इतना सुनते ही देवांशी आग बबूला हो गयी और दरोगा जी का नाम पूछते हुए जमकर हड़काया.

दारोगा ने मांगी माफी वायरल हो रहे वीडियो में देवांशी सिंह दरोगा पंकज सोनकर की शिकायत विधायक अदिति सिंह के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक से भी करने की बात कह रही हैं. देवांशी सिंह का रौद्र रूप देखकर दरोगा भी नतमस्तक हो गया. दारोगा ने कहा कि अगर उससे गलती हुई है तो वह माफी मांगता है.

विवादों में रहते हैं दारोगा बताते चलें कि पंकज सोनकर हरदम विवादों में रहते हैं. क्षेत्र में उनकी पुलिसिंग भी चर्चा का विषय बनी रहती है. बिना पूछे लाठी चलाना, लोगों को पकड़कर थाने में बैठाना, बेवजह चालान काटकर परेशान करना उनकी कार्यशैली की आम बात है. कहा तो यह भी जा रहा है कि पूर्व के मिल एरिया थानेदार राकेश सिंह से उनकी इसी बात से थोड़ी अनबन भी रहती थी लेकिन दरोगा जी है कि मानते ही नहीं.

देवांशी की चर्चा फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा जी की काफी किरकिरी हो रही है. वहीं दूसरी ओर सदर विधायक अदिति सिंह की बहन देवांशी के रौद्र रूप की भी चर्चा काफी गर्म है. अब देखना यह है कि दरोगा पर कप्तान की चाबुक चलती है या फिर नेताजी की धमकी फुस्स ही साबित होती है.

ये भी पढ़ेंः मेरठः कंगना के सपोर्ट में आए हीरा ठाकुर, कहा- महाराष्ट्र की जनता तंग आ चुकी है, अब चाह रही है चुनाव

सरकारी नौकरियों में संविदा सिस्टम पर प्रियंका का निशाना, पूछा- योगी सरकार का मकसद क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget