एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के इस प्राचीन मंदिर में मनाया गया भव्य दीपोत्सव, एक साथ जले 1 लाख से अधिक दीये

UP News: अलीगढ़ का गिलहराज मंदिर अपनी अपार शक्तियों के लिए जाना जाता है, देव दिवाली के मौके पर यहां 1लाख 11 हजार एक सौ 11 दीपों से भव्य आरती की गई. इस दौरान लाखों श्रद्धालु शामिल हुए.

Dev Deepawali 2024: अलीगढ़ का गिलहराज मंदिर अपनी अपार शक्तियों के लिए जाना जाता है. इस मंदिर पर हर रोज तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. देव दीपावली के आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर अपने मनोरथ की कामना करते हैं. इस विशेष पूजा अर्चना का काफी महत्व माना जाता है. गिलहराज मंदिर पर दर्जनों समाजसेवी संस्थाओं व  मंदिर परिवार की ओर से देव दीपावली को मनाने के लिए मंदिर को भव्य तरीके से दीपकों से सजाया गया. इस दौरान 1लाख 11 हजार एक सौ 11 दीपों से भव्य आरती की गई. इस गिलहराज मंदिर की अपार शक्तियों को लेकर यहां भक्तों का तांता हर रोज लगता है.

बताया जाता है कि इस मंदिर में स्वयं हनुमान जी गिलहरी के रूप में विराजमान है. यही कारण है इस मंदिर को लेकर तमाम प्राचीन कहावतें हैं. इस मंदिर को लेकर बताया जाता है यह मंदिर अपनी अपार शक्तियों को लेकर प्रसिद्ध है. कई सौ साल पुराने इस मंदिर के इतिहास को लेकर कई कहानियां भी प्रचलित है. इस मंदिर के आसपास अचल सरोवर के बने होने से यह मंदिर और भी ज्यादा आलीशान लगता है. इस मंदिर के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपए स्मार्ट सिटी के तहत खर्च किए गए हैं जिसको लेकर इस मंदिर का सौंदर्यरीकरण भी किया गया है.

हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
योगी कौशल नाथ के द्वारा बताया गया आज उन्नीसवां देव दीपावली महोत्सव अचल सरोवर पर मनाया गया. गिलहराज जी मंदिर परिवार द्वारा 1 लाख11 हजार 111 दीपकों के द्वारा महा आरती बाबा महाकाल की गई है. मंदिर परिवार के हमारे सर्वश्री सीताराम जी सरकार के सांनिध्य में हमने ये आयोजन किया है और इसमें लगभग 21 समाज सेवी संस्थाओं ने इस सेवा कार्य को किया है, और हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ उपस्थित हैं. 

सांस्कृतिक कार्यक्रम से संध्या का आरंभ हुआ श्रीराम जी की पालकी बाबा महाकाल का आगमन, उसके उपरांत महाआरती दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक लंबी श्रृंखला चली. हजारों की संख्या में श्रद्धालु अभी भी देर रात तक यहाँ उपस्थित रहे.

ये भी पढे़ं: झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद मच गई थी अफरा-तफरी, ऐसे किया था नवजातों का रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget