एक्सप्लोरर

इतना फैमस होने के बावजूद भी नहीं पहचान पाया कोई, 90 के दशक में राज करती थी ये मशहूर अभिनेत्री

90 के दशक की सुपरहिट हिरोइन मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। काफी लंबे वक्त से वो इंडस्ट्री से दूर हैं और इस बीच वो काफी अलग भी नजर आने लगी हैं। इन दिनों मीनाषी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इंडस्ट्री में वापसी या फिर फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने एक ट्वीट के लिए। उन्होंने एक ट्वीटकर उसमें लिखा है- 8 घंटों तक लाइन में खड़ी रही, पर किसी ने नहीं पहचाना। उनका ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) ने अपनी फिल्मों के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ वो काम कर चुकी हैं। उनकी खूबसूरती पर लाखों फैंन्स जान छिड़ते थे। लेकिन आज उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। कुछ ऐसा ही हुआ है 90 की दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ। बता दें कि आज उन्हें देखकर पहचान पाना बेहद मुश्किल है, कि ये वहीं एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती पर लाखों लोग अपनी जान देने को तैयार रहते थे।

एक्ट्रेस मीनाक्षी ने 80 और 90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों से खूब नाम कमाया। मीनाक्षी शेषाद्रि  (Meenakshi Seshadri Twitter) यूं तो फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह अलविदा कह चुकी हैं, हालांकि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में, उन्होंने ट्वीटर पर एक फोटो के साथ पोस्ट लिखा। इस फोटो में वो ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए लाइन में खड़ी हुईं नजर आती हैं। इस फोटो के साथ ही उन्होंने लिखा- 'मैं आठ घंटे से लाइन में खड़ी हुई हूं, लेकिन किसी ने मुझे पहचाना तक नहीं। यह अमेरिका है।'

इससे पहले अभिनेत्री ने एक और फोटो शेयर की थी। ये फोटो ड्राइविंग लाइसेन्स रिन्यू ऑफिस के अंदर की है। इसमें मीनाक्षी बैठी हुईं हैं और अपने नंबर आने का इंतजार कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- 'छह घंटे से इंतजार कर रही हूं।' इन तस्वीरों में बेशक मीनाक्षी शेषाद्रि को पहचानना मुश्किल है। मीनाक्षी के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आ गया है जो कि तस्वीर में साफ नजर भी आ रहा है।

मीनाक्षी ने 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद वो अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। इनके तीन बच्चे हैं- एक बेटी और दो बेटे। मीनाक्षी शेषाद्रि के फिल्मी सफर की बात करें तो इन्होंने 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी। मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपने अभिनय का कायल बना दिया था। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में 'मेरी जंग', 'घायल', 'घातक', 'शहंशाह', 'घर हो तो ऐसा' और 'तूफान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। सभी फिल्मों में वह गजब की खूबसूरत लगीं। शादी के बाद मीनाक्षी ने सिनेमाजगत से दूरी बना ली, लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget