हर हर महादेव।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर Isha Foundation में होने वाला उत्सव पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करता है। हर साल करोड़ों लोग इस भव्य आयोजन को प्रत्यक्ष या प्रसारण के माध्यम से देखते और उससे जुड़ते हैं। Adiyogi Shiva Statue की 112 फीट ऊंची दिव्य प्रतिमा के समीप भव्य मंच सजाया जा रहा है। चारों ओर तैयारियां चल रही हैं, कलाकारों की रिहर्सल हो रही है और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ है। महाशिवरात्रि की रात यही स्थान श्रद्धालुओं से खचाखच भर जाता है और एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव का साक्षी बनता है। इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि Sadhguru योगेश्वर लिंग का महा अभिषेक करेंगे। समारोह के दौरान वे श्रद्धालुओं के बीच आकर उनसे जुड़ते हैं, जिससे पूरे वातावरण में एक अलग ही दिव्यता और उत्साह का संचार होता है। आदि योगी की यह प्रतिमा शिव द्वारा बताए गए 112 मार्गों का प्रतीक है, जो मानव जीवन को संतुलित और संतुष्ट बनाने की दिशा दिखाते हैं। महाशिवरात्रि का यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, साधना, संगीत और आंतरिक शांति का विराट संगम है