एक्सप्लोरर

Basti News: लखनऊ गोलीकांड के सवाल पर बुरी झल्ला गए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, हाथ जोड़कर किया ये काम

Basti News: लखनऊ में गैंगस्टर जीवा की हत्या को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस घटना को हम काफी गंभीरता से ले रहे हैं और जो भी इसके पीछे हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) फुल चुनावी मोड में आ गई है और लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर जनता के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं और मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इसी क्रम में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) भी बस्ती में एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार आम जनता के लिए काम कर रही है. 

इस दौरान यूपी में सरेआम गोलीकांड की घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक झल्ला गए और हाथ जोड़कर जाने लगे. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि अखिलेश यादव लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर की हत्या को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें, 2017 से पहले सपा के अखिलेश यादव ने प्रदेश को अपराधियों का चारागाह बना रखा था, सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को वाली कहावत को अखिलेश यादव चरितार्थ ना करें और हमारी सरकार पर उंगली ना उठाएं. 

विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया

लखनऊ की घटना को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस घटना को हम काफी गंभीरता से ले रहे हैं और जो भी इसके पीछे हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं मंच पर जनता को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी के नाम पर खूब राजनीति की मगर उन्होंने देश का कोई विकास नहीं किया, जबकि बीजेपी सरकार में सभी वर्ग को समान रूप से बिजली दी जा रही है, इससे पहले की सरकारों में सिर्फ इटावा और मैनपुरी में ही सिर्फ बिजली दी जाती थी. 

मोदी-योगी सरकार के कामों को गिनाया

ब्रजेश पाठक ने कहा, किसानों की आमदनी दोगुनी हो रही है, जिससे उनके जीवन में बदलाव आ रहा है. पहले के सरकारी स्कूलों को सपाइयों ने तबेला बना रखा था हमारी सरकार में प्राइमरी स्कूल हाईटेक बनाए जा रहे. स्वास्थ्य की दिशा में भी योगी सरकार ने काफी काम किया है और हमने अब तक 65 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोल दिए हैं. इसका सीधा लाभ गरीब जनता को मिल रहा है. योगी सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. आपसी वैमनस्यता की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक परिवारवाद को लेकर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी में अगला अध्यक्ष कौन होगा यह बड़े से बड़ा ज्योतिष भी नहीं बता सकता मगर सपा और कांग्रेस में अगला अध्यक्ष कौन होगा इसकी जानकारी देश के बच्चे बच्चे तक को होती है. पुलवामा हमले की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान से अपने जवान को सलामत लेकर आए. उन्होंने लोगों से कहा सभी लोग जाति-धर्म को छोड़कर कमल के साथ आएं और मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाए. 

ये भी पढ़ें- Heart Attack: अचानक नाचते-गाते क्यों हो रहा है हार्ट अटैक? कानपुर आईआईटी की रिसर्च से उठेगा रहस्य से पर्दा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget