एक्सप्लोरर

Deoria Case: 'परिवार को बकरे की तरह काटा...', रो-रोकर बोला देवरिया में जिंदा बचा बेटा देवेश दुबे, CM योगी से की ये मांग

Deoria Murder: देवरिया हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने योगी सरकार से न्याय की मांग की है. उसने सरकारी जमीन पर बने आरोपियों के घर को गिराने की मांग की.

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच में जिस तरह खूनी संघर्ष देखने को मिला, उससे सबकी रूह कांप गई है. प्रदेश सरकार ने इस मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है, लेकिन इस कार्रवाई से भी पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है. देवरिया हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने कहा, 'अब इस सब से क्या होता है? मेरे माता-पिता तो वापस नहीं आ जाएंगे. मेरे परिवार को बकरे की तरह काट दिया गया. जब कार्रवाई करनी थी तब कुछ नहीं हुआ.'

सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने कहा, 'पिछले दस साल से हम इस मामले के निपटारे के लिए थाने, तहसील और जिला मुख्यालय में गुहार लगा रहे थे मगर तब कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया तो हम क्या करें? अब तो मेरा परिवार चला गया. उन्हें बकरे की तरह काटा गया. जब कार्रवाई करनी थी तब तो उन अधिकारियों ने कुछ किया नहीं. क्या अब इस कार्रवाई से मेरे माता-पिता वापस आ जएंगे?'

'बकरे की तरह काट दिया मेरा परिवार'

मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे ने कहा कि सभी आरोपियों के मकान सरकारी जमीन पर बने हैं, प्रशासन को भी ये बात पता है तो फिर उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया जा रहा है? देवेश ने कहा, 'मैं सीएम योगी से बस यही चाहता हूं कि हमारी जो संपत्ति है उसे वापस दिलवाया जाए और  उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए. यहां 6-6 बुलडोजर खड़े हैं. आखिर किस समय के लिए? उनके जो मकान सरकारी जमीन पर बने हैं, उन्हें गिराया जाए. अगर हमारा मकान भी सरकारी जमीन पर है तो उसे भी गिरा दिया जाए.'

जानें- क्या हुआ था उस दिन

दरअसल, दो अक्टूबर की सुबह को देवरिया के रुद्रपुर इलाके में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनके परिजनों ने सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हथियारों के साथ हमला कर दिया और पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया था. इस हत्याकांड में सत्य प्रकाश दुबे का आठ साल का एक बेटा जिंदा बच गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, देवेश उस वक्त घर में मौजूद नहीं था. इस हत्याकांड में प्रेम चंद यादव समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने अब तक 20  आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

UP News: आपदा के बीच सिक्किम के गवर्नर ने कुछ ऐसा किया, जिसकी यूपी में होने लगी तारीफ, जानें- पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget