एक्सप्लोरर

UP: देवरिया धर्मांतरण का आरोपी उस्मान गनी लखनऊ से गिरफ्तार, छेड़खानी और साइबर क्राइम का भी केस दर्ज

Deoria News: एसपी विक्रांत वीर के मुताबिक उस्मान गनी को लखनऊ के कमता ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया. 7 सितंबर को कोतवाली थाना देवरिया में एक महिला की शिकायत पर दर्ज करवाई थी.

यूपी के देवरिया में पुलिस ने कथित अवैध धर्मान्तरण के मामले में फरार आरोपी उस्मान गनी को सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़खानी और साइबरक्राइम का मामला भी दर्ज किया है.

पुलिस को जब उसके बारे में सटीक सूचना मिली तो एसओजी और पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के लिए संयुक्त ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज किया था.जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हई.

महिला ने की थी शिकायत

एसपी विक्रांत वीर के मुताबिक उस्मान गनी को लखनऊ के कमता ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया. 7 सितंबर को कोतवाली थाना देवरिया में एक महिला की शिकायत पर दर्ज करवाई थी. इसमें मारपीट, उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण निषेध अधिनियम की धारा 3 और 5(1), तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत केस दर्ज हुआ.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गनी ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल ली. पुलिस ने बताया कि इसी मामले में खुखुंदू क्षेत्र के एक अन्य आरोपी गौहर अली को पहले ही गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है. जबकि उस्मान गनी की पत्नी तारन्नुम जहां फरार है, उसके लिए पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए लगी है.

लखनऊ में छिपा था आरोपी

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि टिप-ऑफ के आधार पर लखनऊ में छापेमारी की गई, जहां गनी छिपा हुआ था. अवैध धर्मांतरण के इस मामले में पीड़िता ने शिकायत की थी कि आरोपी उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा छेड़खानी और साइबरक्राइम के आरोपों से मामला और गंभीर हो गया है. पुलिस का कहना है कि गनी का मोडस ऑपरेंडी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लुभाना था, जो अवैध धर्मांतरण के कई मामलों में आम है.

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के बढ़ते मामले

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अवैध धार्मिक धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लागू है,  यही नहीं इसके तहत कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं. पिछले दिनों पुलिस ने कई रैकेट्स का पर्दाफाश किया है, जिसमें लव जिहाद और रैडिकलाइजेशन के तत्व शामिल पाए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget