एक्सप्लोरर

Deoband News: मदरसों के सर्वे के बीच मदनी बोले- बोर्ड से जुड़ने का कोई मतलब नहीं, सरकारी मदद पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के देवबंद में रविवार को दारुल उलूम द्वारा बैठक की गई. इस बैठक में दारुल उलूम द्वारा कहा गया कि मदरसे से जुड़े आतंकवाद से जोड़ने के निंदनीय प्रयास किए जा रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के देवबंद में दारुल उलूम द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया. इस बैठक में मदरसों को किसी भी बोर्ड से संबद्ध किए जाने का विरोध किया गया. इस बैठक में कहा गया कि दुनिया का कोई भी बोर्ड मदरसों की स्थापना के मकसद को ही नहीं समझ सकता है, इसलिए किसी बोर्ड से जुड़ने का कोई मतलब नहीं बनता है. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए मदरसों के सर्वे के बाद दारुल उलूम सहित गैर सरकारी मदरसों को गैर मान्यता प्राप्त बताए जाने के बाद दारुल उलूम देवबंद का यह बड़ा निर्णय सामने आया है.

दरअसल, रविवार को दारुल उलूम देवबंद की मस्जिद में आयोजित देश भर के साढ़े चार हजार मदरसा संचालकों के सम्मेलन के बाद जमीयत उलेमा हिंद के प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद और उलेमा ने देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाई है. मदरसों के स्थापना का मकसद ही देश की आजादी थी. इसके साथ ही मौलाना ने कहा कि मदरसों के लोगों ने ही देश को आजाद कराया जो अपने देश से बेपनाह मोहब्बत करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि आज मदरसों के ऊपर ही प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं और मदरसे वालों को आतंकवाद से जोड़ने के निंदनीय प्रयास किए जा रहे हैं. 

UP Politics: आजम खान के सियासी सफर पर इन वजहों से आया संकट! क्या पश्चिमी यूपी में सपा के खिलाफ चुनौती बने तमाम मुद्दे?

सत्ता के होते बड़े हिस्सेदार
मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि हर मजहब के लोग अपने मजहब के लिए काम करते हैं, तो हम अपने मजहब की हिफाजत क्यों न करें. समाज के साथ-साथ देश को भी धार्मिक लोगों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि, कभी किसी ने नहीं सुना होगा की तलबा ने सेना भर्ती को लेकर हुए बवाल में किसी ट्रेन में आग लगाई है. मदरसों और जमीयत का राजनीति से रत्ती भर वास्ता नहीं है. हमने देश की आजादी के बाद से खुद को अलग कर लिया था, अगर हम उस समय देश की राजनीति में हिस्सा लेते तो आज सत्ता के बड़े हिस्सेदार होते.

सर्वे की रिपोर्ट में दारूल उलूम को गैर मान्यता प्राप्त होने की बात पर मदनी ने कहा कि, 1866 में जब दारूल उलूम की बुनियाद रखी गई थी, तब यह तय किया गया था कि इसे चलाने में कभी भी सरकार से कोई मदद नहीं लेंगे और आज भी हम उसी बात पर कायम हैं. दीनी मदरीस का बोझ कौम उठा रही है और उठाती रहेगी, इसलिए हम सरकारी मदद नहीं चाहते हैं. सरकारी मदद के बिना भी हम हिमालय से ज्यादा मजबूत खड़े रहेंगे. मौलाना ने कहा कि मदरसों के सर्वे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का जो चेहरा देखने को मिला है वह अच्छा था, हमने जिस तरह से सर्वे के लिए बोला उन्होंने उसी तरह से सर्वे करवाया. मदरसों के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, कोई भी आए-जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget