एक्सप्लोरर

'आज के दौर में निकाह...', इस्लाम में शादी को लेकर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान

UP News: देवबंद उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने एक वीडियो जारी करके इस्लाम में होने वाली शादियों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि, अब केवल सोशल स्टेट्स के लिए शादियां हो रही है.

Deoband News: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने शुक्रवार को जारी एक वीडियो बयान में मौजूदा दौर की मुस्लिम शादियों पर गहरी चिंता का जाहिर की है. उन्होंने कहा कि, इस्लाम में निकाह को एक आसान और बरकत वाला अमल बनाया गया है, मगर अफसोस कि हमने इस पाक सुन्नत को रस्मों, दिखावे और फिजूलखर्ची की भेंट चढ़ा दिया है.

मौलाना ने कहा, “निकाह बेशक एक मुकद्दस सुन्नत है, मगर आज के दौर में ये रस्मों और दुनियावी ताम-झाम में इस कदर घिर चुका है कि उसकी असल रूह कहीं गुम हो गई है. डीजे, नाच-गाना, आतिशबाजी, दहेज और फिजूल तवज्जुह ये सब बातें हमारे समाज में निकाह का हिस्सा बना दी गई हैं, जो इस्लामी तालीमात के सरासर खिलाफ हैं.”

आजकल निकाह केवल सोशल स्टे्टस का दिखावा-मौलाना कारी
उन्होंने कहा कि, निकाह को अब अल्लाह की रजा के लिए नहीं, बल्कि “सोशल स्टेट्स” दिखाने के जरिया के तौर पर किया जा रहा है. “हमने रसूलुल्लाह सा० की आसान सुन्नत को इस कदर बोझ बना दिया है कि गरीब इंसान के लिए शादी करना एक मुश्किल इम्तिहान बन गया है.”

इस्लाम में शादी में आ रहे बदलावों को लेकर कारी गोरा ने मुसलमानों से पुरजोर अपील की है कि, वो होश के साथ अपने हालात पर गौर करें. “निकाह को सादा बनाइए, फिजूल रस्मों से बचिए और इस पाक रिश्ते को अल्लाह की खुशनूदी का जरिया बनाइए, वरना हम दीन से भी दूर होंगे और समाजी तौर पर भी बर्बादी की तरफ जाएंगे.”

इस्लाम में निकाह करना बेहद पवित्र माना जाता है
इस्लाम में निकाह को बेहद पवित्र माना गया है. किसी भी तरह की रीति-रिवाजों, रस्मों और फिजूलखर्ची से दूर रहकर निकाह मस्जिद में करने से अल्लाह काफी खुश होते हैं. वर्तमान समय में निकाह में होने वाले बदलावों को देखते हुए देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने शुक्रवार को इससे संबंधित एक वीडियो जारी किया है.  (मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- UP में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरे, नोएडा-गाजियाबाद में मौसम हुआ सुहाना, जानें- IMD अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget