एक्सप्लोरर

नोएडा: किसानों और सरकार के बीच में विफल रही बातचीत, 9 दिसंबर को फिर होगी वार्ता

किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वो सीमा पर डटे रहेंगे और जरूरत पड़ी तो वो दिल्ली भी कूच करेंगे. जब तक उनकी मांगों को सरकार मान नहीं लेती है वो पीछे हटने वाले नहीं है.

नोएडा: दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान और सरकार के बीच में चल रही वार्ता एक बार फिर विफल रही. यही वजह है कि अब अगली तारीख 9 दिसंबर की तय की गई है. 9 दिसंबर को एक बार फिर सरकार किसानों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करेगी. लेकिन, कई दौर की बैठक के बावजूद भी किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं. यही वजह है कि कई दौर की मीटिंग के बाद भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है.

क्यों विफल रही बातचीत एबीपी गंगा ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप समेत कई किसानों से बातचीत की. बातचीत के दौरान ये जानने की कोशिश भी की गई कि आखिर शनिवार को सरकार के साथ हुई जो वार्तालाप विफल रही उसको लेकर उनका क्या कहना है.

निर्णय लेने में देरी क्यों हो रही है भानु प्रताप ने कहा कि सरकार को आखिरकार पूछना किससे है, उसी को निर्णय लेना है फिर तारीख पे तारीख क्यों दी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ये स्पष्ट करें कि वो किसानों की मांगों को लेकर के गंभीर है या नहीं और अगर गंभीर हैं तो फिर निर्णय लेने में इतनी देरी क्यों हो रही है.

पीछे नहीं हटेंगे किसान वहीं, किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वो इसी तरह सीमा पर डटे रहेंगे और जरूरत पड़ी तो वो दिल्ली भी कूच करेंगे. जब तक उनकी मांगों को सरकार मान नहीं लेती है वो पीछे हटने वाले नहीं है. चाहे सरकार एक बार में माने या 100 बार में. अब इस सरकार को निर्णय लेना है कि वो कब मानती है.

ये भी पढ़ें:

ईवीएम की तरह सुरक्षित होगी यूपी में कोरोना की वैक्सीन, सीएम योगी ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश

पिछले साल लगे कुंभ मेले में टेंट सिटी बसाने के नाम पर सौ करोड़ का खेल आया सामने, कंपनी पर दर्ज हुई FIR

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget