एक्सप्लोरर

ABP Ganga Top 10: दिल्ली हिंसा से लेकर यूपी-उत्तराखंड तक, पढ़ें 2 मार्च की टॉप हेडलाइंस

ABP Ganga Top 10: दिल्ली हिंसा से लेकर यूपी-उत्तराखंड तक, पढ़ें 2 मार्च की टॉप हेडलाइंस। निर्भया केस, बजट सत्र और मनोरंजन की टॉप न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें।

  1. उत्तरपूर्वी दिल्ली में भीषण सांप्रदायिक हिंसा के एक हफ्ते बाद दंगा प्रभावित इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बीच मुख्य मार्गों पर अब लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं हिंसा थमने के बाद नालों से लाशों का मिलना जारी है। रविवार को गोकुलपुरी में नालों से दो लाशे निकली। लेकिन दंगों से कनेक्शन की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि पिछले चार दिनों से दंगे से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की कोई भी पीसीआर कॉल नहीं मिली है। इसके अलावा अब तक दर्ज की गई एफआईआर की संख्या बढ़कर 254 हो गई है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किये गये मामलों की संख्या 41 हो चुकी है। वहीं पुलिस ने अब तक 903 लोगों को हिरासत/गिरफ्तार किया है। 
  2. आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग शुरू हो रहा है। सत्र ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब दिल्ली में हिंसा के बाद स्थिति तो सामान्य होने लगी है लेकिन राजनीति गरमाने लगी है। विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि दिल्ली हिंसा और अर्थव्यवस्था को लेकर वह संसद में सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। खुद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी। ऐसे में सत्र की शुरुआत में यही मुद्दा छाए रहने की संभावना है।
  3. निर्भया के गुनहगार पवन की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज विचार करेगा। पवन ने मौत की सज़ा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। सुबह 10.25 पर 5 जजों की बेंच बंद कमरे में इस अर्ज़ी पर विचार करेगी। निचली अदालत से जारी डेथ वारंट के मुताबिक कल यानी 3 मार्च को सुबह 6 बजे चारों दोषियों को फांसी होनी है। विनय, मुकेश,अक्षय के कानूनी विकल्प पहले ही खत्म हो चुके हैं। पवन के पास अभी राष्ट्रपति को दया याचिका भेजने का भी विकल्प बाकी है।

  4. सुप्रीम कोर्ट बीजेपी के पूर्व सासंद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म मामले को उत्तर प्रदेश से दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करेगा।दरअसलपीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी और अपनी जान को खतरा बताते हुए मामले को उत्‍तर प्रदेश से दिल्‍ली ट्रांसफर करने की मांग की है।
  5.  यूपी के वकील आज एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही मार्च महीने में पांच दिनों की हड़ताल पर रहेंगे और इसके बाद 15 अप्रैल को लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव करेंगे। मार्च महीने के सभी सोमवार को हड़ताल रहेगी। वकीलों की यह हड़ताल वकीलों पर हो रहे हमलोंसरकार और पुलिस द्वारा इन मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं किये जानेएडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किये जानेमृतक वकीलों के परिवार वालों को दी जाने वाली धनराशि में आर्थिक सहयोग नहीं किये जाने और बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी कार्ड को ही मान्य किये जाने जैसे मुद्दों को लेकर होगी। हड़ताल का एलान यूपी के वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ने किया है।
  6. कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा जन जागरण अभियान जालौन पहुंचेगापार्टी द्वारा किसानोंबेरोजगारोंमजदूरों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जनपद का दौरा करेंगे।इसके बाद अजय लल्लू प्रेस वार्ता करेंगे।
  7. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कथित तौर पर विधायकों की सौदेबाजी करते दिखाने वाले स्टिंग के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने संबंधी याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट आज अंतिम सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट के जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने 7 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में यह भी स्पष्ट किया कि सीबीआई इस मामले में आरोपपत्र अदालत की अनुमति मिलने के बाद ही दायर करेगी। रावत की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए थे।
  8. देहरादून- पदोन्नति में आरक्षण को लेकर जनरल/ओबीसी कर्मचारी संगठन और सरकार के बीच तलवार खिंच गई है,कर्मचारियों के सरकार के साथ बातचीत के तमाम प्रयास विफ़ल हो गए है,आज से जनरल/ओबीसी श्रेणी के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है,इसके बाद भी बातचीत सिरे नहीं चढ़ी तो बजट सत्र भी  प्रभावित हो सकता है।

  9. जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की हिरासत के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। उमर की बहन सारा अब्दुल्ला पायलट ने हिरासत को अवैध बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है। इस मसले पर आज जम्मू-कश्मीर प्रशासन को जवाब देना है। अगस्त से नज़रबंद चल रहे उमर की हिरासत 6 फरवरी को खत्म होने वाली थी। उसी दिन उन्हें PCA के तहत 3 महीने के लिए हिरासत में ले लिया गया।
  10. बॅालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर आज रिलीज होगा। फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, हालांकि, अब यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन  रोहित शेट्टी कर रहे हैं। यह एक कॉप जॉनर की फिल्म  है। इससे पहले रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' (फ्रेंचाइजी) में अजय देवगन और 'सिम्बा' में  रणवीर सिंह को पुलिस अफसर के रोल में पेश कर चुके हैं।

     

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget