एक्सप्लोरर

Delhi-Meerut RRTS: दिल्ली से मेरठ जाने वालों के लिए खुशखबरी, आज से ये स्टेशन भी होगा शुरू, पीएम करेंगे उद्घाटन

Delhi-Meerut RRTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-मेरठ रेपिड रेल कॉरीडोर के खंड दो का आज उद्घाटन करेंगे. जिसके बाद तीन और स्टेशन इस रूट में जुड़ जाएंगे.

Delhi-Meerut Rapid Rail: दिल्ली-मेरठ के बीच सफ़र करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुरादनगर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे.

इसके साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक अतिरिक्त 17 किलोमीटर का रास्ता परिचालन प्राथमिकता खंड से आगे बढ़कर परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा.

आज जुड़ेंगे ये नए स्टेशन

इस ट्रेन के विस्तार में तीन स्टेशन होंने. इनमें मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण और मोदी नगर उत्तर शामिल हैं. इन स्टेशन के शामिल होने के बाद साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक इसमें आठ स्टेशन हो जाएंगे. ये स्टेशन होंगे साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर नॉर्थ और मोदी नगर साउथ

एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा, इस अतिरिक्त 17 किलोमीटर के खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 34 किलोमीटर के मार्ग पर नमो भारत सेवा निर्बाध रूप से उपलब्ध हो जाएगी. 

दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाले भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर की आधारशिला प्रधानमंत्री ने मार्च 2019 में रखी थी. इसे अक्टूबर 2023 में यात्री संचालन के लिए शुरू किया गया था.

एनसीआरटीसी के अधिकारियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, "नमो भारत ट्रेन सेवा के नए जोड़े गए 17 किलोमीटर के खंड को दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के कवरेज को इसकी प्रारंभिक परिचालन प्राथमिकता खंड से परे बढ़ाया गया है. यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागम और अधिक सुविधाजनक और आसान हो जाएगा.

आरआरटीएस की डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटे और संचालन गति 160 किमी प्रति घंटे है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर 82 किलोमीटर से अधिक लंबा है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय एक घंटे से भी कम होने की उम्मीद है. 

Lok Sabha Chunav: NDA और RLD में किस फॉर्मूले पर बनी है बात, क्या थी जयंत चौधरी की मांग? खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget