एक्सप्लोरर

Delhi-Meerut RRTS कॉरिडोर के लिए ADB भारत को देगा 25 करोड़ डॉलर का कर्ज, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Delhi-Meerut RRTS: आरआरटीएस गलियारा जाने से यात्रियों के समय की काफी बचत होगी. यात्रा का समय करीब 3-4 घंटे कम हो जाएगा. क्षेत्र में आर्थिक और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा.

UP News: भारत ने दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (Delhi-Meerut RRTS) कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए बड़ी छलांग लगाई है. केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 37 अरब जापानी येन (करीब 25 करोड़ डॉलर) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के निर्माण में बड़ी मदद मिलेगी. भारत सरकार और एडीबी के बीच हस्ताक्षर 15 दिसंबर को हुआ था. हस्ताक्षर करनेवालों में आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी के उप देश निदेशक हो युन जियोंग थे. इससे पहले 2020 में, एडीबी ने दिल्ली को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए 104.9 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर किया था.

Delhi-Meerut RRTS कॉरिडोर निर्माण के लिए ऋण

एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत तीन प्राथमिकता वाले रेल गलियारों में से पहले आरआरटीएस निर्माण का समर्थन करने की बात कही गई थी. अन्य परिवहन साधनों के साथ आरआरटीएस में मल्टी-मॉडल हब होंगे. एडीबी ऋण की पहली किस्त 50 करोड़ डॉलर की थी और अन्य 50 करोड़ डॉलर का सह-वित्त पोषण एआईआईबी की तरफ से किया गया था. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आबादी वाले हिस्सों से गुजरते हुए, 82 किलोमीटर का गलियारा तेज, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाली यात्री पारगमन सेवाएं प्रदान करेगा.

भारत और एशियाई विकास बैंक के बीच हस्ताक्षर

गलियारा बन जाने से यात्रियों के समय की काफी बचत होगी. यात्रा का समय करीब 3-4 घंटे कम हो जाएगा. क्षेत्र में आर्थिक और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा. ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद मुखर्जी ने कहा कि निवेश परियोजना आरआरटीएस को शहरी गतिशीलता को बेहतर बनाने में सक्षम बनाएगी. परियोजना के आर्थिक प्रभावों से महिलाओं और विकलांगों को भी लाभ होगा. जियोंग ने कहा, "एडीबी का ऋण गलियारे के निर्माण में मदद कर रहा है. लोगों को कम कार्बन उत्सर्जन और कुशल रेल प्रणाली से यात्रा करने का फायदा मिलेगा. लाखों टन सीओ2 उत्सर्जन की बचत के साथ जलवायु परिवर्तन शमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा."

Mahoba News: संदिग्ध परिस्थिति में नहर में ऑटो समेत ड्राइवर का शव बरामद, हत्या और हादसे को लेकर उलझी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget