एक्सप्लोरर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल पर फिर हंगामा, बाउंसर और टोलकर्मियों में चले लात घूंसे

मामला मेरठ के परतापुर थाना इलाके के काशी टोल प्लाजा का है. गुरूग्राम में गौरव लांगवान का सेंस पाइप पर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सिक्योरिटी एजेंसी उपलब्ध कराने की एजेंसी है.

Meerut News Today: मेरठ में दिल्ली मेरठ एसक्प्रेस-वे के काशी टोल प्लाजा पर पर बिना टोल दिए गाड़ियां निकालने को लेकर जमकर बवाल हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि काशी टोल के टोलकर्मी और बाउंसर आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. 

ये विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. पुलिस इस मामले में तीन बाउंसर को पकड़कर थाने ले आई. थाने में भी विवाद चलता रहा. मामला मेरठ के परतापुर थाना इलाके के काशी टोल प्लाजा का है. गुरूग्राम में गौरव लांगवान का सेंस पाइप पर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सिक्योरिटी एजेंसी उपलब्ध कराने की एजेंसी है. एक फॉरच्यूनर कार और दो स्कॉर्पियो लेकर बाउंसर उत्तराखंड जा रहे थे. 

ये है पूरा मामला
इसी दौरान एक बाउंसर कार से उतरा और कथित तौर पर दबंगई दिखानी शुरू कर दी. उसने लेन 6 का बैरियर उठाकर जबरदस्ती कार निकालने की कोशिश की. आरोप है कि जब टोल कर्मियों ने रोका तो बाकी बाउंसर उतरकर आ गए और टोलकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया. दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और बाउंसरों को थाने ले आई. आरोप है कि बाउंसरों ने दबंगई दिखाते हुए टोल बैरियर उठाकर जबरन तीन गाड़ियों को ले जाने की कोशिश की. 

टोलकर्मियों ने मोबाइल से मारपीट की वीडियो भी बना ली और परतापुर थाने को घटना की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों गाड़ियों समेत बाउंसरों को थाने ले आई. जब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने को को कहा, तब जाकर बाउंसरों दबंगई रुकी.
 
परतापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच के लिए वीडियो की जांच की तो उसमें बाउंसर दबंगई और मारपीट करते दिखाई दे रहें हैं. बाउंसरों ने भी आरोप लगाया कि पहले टोलकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद बाउंसरों ने भी पुलिस को एक वीडियो सौंपी.

इस टोल पर अक्सर होता है विवाद
मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर अक्सर टोल को लेकर विवाद होता रहता है. ये इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है, कुछ महीने पहले भी टोल बैरियर तोड़कर एक कार सवार ने टोल कर्मी को काफी दूर तक घसीटा था. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे टोल पर कई बार हंगामा और मारपीट हो चुकी है. अक्सर टोल को लेकर यहां हंगामा हो जाता है. कई घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं और पुलिस उन पर सख्त एक्शन ले चुकी है.

तीन बाउंसर के खिलाफ केस दर्ज
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हुए इस मामले को लेकर पुलिस भी गंभीर नजर आई. पुलिस ने टोलकर्मियों की तहरीर पर तीन बाउंसर प्रदीप, अनूप और मोहित को हिरासत में ले लिया. 

मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि टोल दिए बना गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले में पुलिस ने तीन बाउंसर के खिलाफ एनसीआर लिखी है. मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: मंच पर जगह न मिलने पर भड़के 2 BJP विधायक, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget