एक्सप्लोरर

Delhi-Ghaziabad Traffic: दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर यातायात हुआ प्रभावित, नोएडा सीमा पर पुलिस कर रही है सघन जांच

Traffic Police: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा का असर दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी देखने को मिल रहा है. पुलिस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सघन जांच कर रही है.

Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में हुई हिंसा के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 और 24 को बंद किए जाने के कारण दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोमवार को गाजीपुर सीमा (Ghazipur border) की तरफ जाने वाले यातायात (Traffic) को कुछ समय के लिए दूसरी तरफ मोड़ दिया. यातायात पुलिस (Traffic Police) ने ट्विटर पर यातायात के लिए उपलब्ध रास्तों के बारे में लोगों को अवगत कराया. 

यातायात पुलिस ने किया ट्वीट 
एक ट्वीट में कहा गया कि दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले यातायात को अक्षरधाम सेतु से नोएडा और विकास मार्ग से गाजियाबाद की तरफ मोड़ा गया है. रोड नंबर-57ए पर यातायात को शाहदरा, आनंद विहार और गाजियाबाद के लिए हसनपुर करकरी मोड़ की ओर कर दिया गया है. यातायात पुलिस ने ट्वीट में कहा कि गाजीपुर चौराहे से आनंद विहार, रोड नंबर 56 के रास्ते भोपुरा बॉर्डर गाजियाबाद, मुर्गा मंडी चौराहे से डॉ हेडगेवार मार्ग और फिर नाला रोड से यूपी गेट गाजियाबाद के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है. करीब 45 मिनट बाद एक अन्य ट्वीट में यातायात पुलिस ने यात्रियों को सूचित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को फिर से खोल दिया गया है और सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है. 

पुलिस हर वाहन की कर रही है जांच 
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा-दिल्ली के बॉर्डर पर सख्त जांच शुरू कर दी है. डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जांच के कारण काफी लंबा जाम लग गया. लखीमपुर कांड के पीड़ितों से मिलने के लिए दिल्ली से कई दलों नेताओं की यात्रा के मद्देनजर उन्हें रोकने के लिए पुलिस एक-एक वाहन की जांच कर रही है. 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है जांच
गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश पी शाहा ने बताया कि नोएडा-डीएनडी टोल बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  

Lakhimpur Kheri Violence: मृतक किसानों के परिजनों को 45 लाख-घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा, HC के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

Explained: लखीमपुर खीरी में अबतक 8 की मौत, हिरासत में दर्जनों नेता, जानें- 10 प्वाइंट में पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget