एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली-देहरादून ने हाईवे निर्माण के दौरान खंभा गिरा, दो मजदूर घायल, होगी जांच

परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि नई दिल्ली द्वारा एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई है, जो घटनास्थल का दौरा कर घटना के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कर अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर रविवार को एक खंभा गिरने से दो मजदूरों के पैर में चोट लग गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. देवबंद के सीओ रविकांत पाराशर ने बताया, ‘‘एक खंभा मशीन की मदद से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था, तभी दो मजदूरों के पैर में चोट लग गई. हो सकता है कि खंभा खिसक गया हो. इनमें से एक मजदूर का पैर टूट गया है.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या खंभे के नीचे अब भी कोई फंसा हुआ है, पाराशर ने कहा, 'एनएचएआई (अधिकारी) कह रहे हैं कि खंभे के नीचे कोई नहीं फंसा है. लेकिन फिर भी हम इसकी जांच करेंगे.' रविवार देर रात भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा परियोजना के अंतर्गत देवबंद नहर पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जो सहारनपुर जिले में स्थित है.

सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए 13 मार्च से 15 दिन की नहर बंदी स्वीकृत की गई थी, जिसके तहत 23 मार्च को गर्डर लांचिंग की प्रक्रिया की जा रही थी. उन्होंने बताया कि गर्डर लांचिंग के दौरान क्रेन का तार टूट गया और एक गर्डर गिर गया, साथ ही पहले से लांच किए गए चार अन्य गर्डर भी गिर गए, जिससे पांचों गर्डर क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गए.

'फटे कुर्ते में बैठे हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई', नंद किशोर गुर्जर को लेकर बोले केशव प्रसाद मौर्य

क्या बोले अधिकारी
उन्होंने यह भी कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि यह घटना तकनीकी रूप से क्रेन के तार खराब होने के कारण हुई है, न कि गर्डरों की गुणवत्ता में किसी कमी के कारण. सिंह ने कहा कि सौभाग्य से परियोजना के ठेकेदार ने पहले ही यातायात डायवर्जन की उचित व्यवस्था कर रखी थी, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई. घटनास्थल पर दो मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार ठेकेदार द्वारा अपने खर्च पर कराया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई है, जो घटनास्थल का दौरा कर घटना के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कर अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget