एक्सप्लोरर

Delhi Coaching मामले पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, पूछा- यहां बुलडोजर चलेगा या नहीं?

Delhi Coaching में बच्चों की मौत का मामला संसद में भी उठा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर बीजेपी को भी घेरा.

Delhi Coaching News: दिल्ली स्थित ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में तीन की मौत के बाद यह मुद्दा मानसून और बजट सत्र के दौरान संसद में उठा. समाजवादी पार्टी के नेता और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव इस मुद्दे पर सदन में गरजे.  लोक सभा में अखिलेश ने दिल्ली की इमारत को लेकर कहा  कि यूपी में बुलडोजर चलता है अवैध इमारतों पर. जहां अवैध इमारत बनती है वहां बुलडोजर चलता है क्या ये सरकार बुलडोजर चलवाएगी?  अखिलेश ने कहा कि आखिरकार प्लानिंग और एनओसी देने की जिम्मेदारी तो अधिकारियों की है तो आखिर जिम्मेदारी किसकी है? उनके खिलाफ कार्रवाई क्या हो रही है? हम तो यूपी से देख रहे हैं कि अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चलता है तो आखिर ये सरकार बुलडोजर चलाएगी या नहीं.

इससे पहले ल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की चार मंजिला इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत होने के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तार किए गए लोगों में ‘बेसमेंट’ का मालिक भी शामिल है. इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है.

प्रत्येक मंजिल का मालिक अलग-अलग 
दिल्ली पुलिस ने ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के मालिक और समन्वयक को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इमारत की प्रत्येक मंजिल का मालिक अलग-अलग व्यक्ति है. उन्होने कहा, ‘‘राजेंद्र नगर में कोचिंग संस्थान की इमारत में अचानक पानी भरने के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें ‘बेसमेंट’ का मालिक और उस वाहन का चालक भी शामिल है, संभवत: जिसके कारण इमारत का गेट क्षतिग्रस्त हो गया (इसकी वजह से ‘बेसमेंट’ में पानी भर गया).’’

पुलिस ने बताया कि कार बारिश के पानी में चल रही थी, जिसके कारण पानी का बहाव बढ़ गया और ‘बेसमेंट’ का दरवाजा टूट गया.  अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget