एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यूपी की ये पार्टी भी लड़ेगी इलेक्शन, AAP संग बढ़ी BJP की टेंशन!

UP News: निषाद पार्टी के बाद गोरखपुर से उभरी ओबीसी (वन भारत सिटीजन) पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने ऐलान किया है.

Delhi Assembly Election 2025: यूपी के गोरखपुर से ‘निषाद पार्टी’ के बाद ‘ओबीसी (वन भारत सिटीजन) पार्टी भी देश की राजधानी दिल्‍ली के साल 2025 में होने वाले विधानसभा में ‘आप’ को टक्‍कर देने के लिए त‍ैयार है. ओबीसी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कालीशंकर ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा कि वे सभी 70 सीटों पर पिछड़ा, दलित और अल्‍पसंख्‍यक प्रत्‍याशी को चुनाव मैदान में उतारेंगे और ‘आप’ (आम आदमी) पार्टी भ्रष्‍टाचार और झूठे वादों पर घेरेंगे. उन्‍होंने बताया कि पार्टी को ‘सेब’ सिंबल भी मिल गया है.

गोरखपुर में ओबीसी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कालीशंकर ने कहा कि ओबीसी पार्टी पहली बार दिल्‍ली की लोगों की मांग पर वहां पर चुनाव लड़ने जा रही है. वे ओबीसी, एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यक को अपने चुनावी घोषणापत्र में प्रमुखता से स्‍थान देकर जाति-जनगणना और उनके आबादी के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. ओबीसी को जो कास्‍ट सर्टिफिकेट जारी होता है, वो 1993 के पहले से दिल्‍ली में निवास करने वाले लोगों को वर्तमान में जारी होता है. जबकि 1993 के बाद बसने वाले लोगों को जारी नहीं होता है. उन्‍हें ओबीसी पार्टी सर्टिफिकेट जारी कराने का काम करेगी.

कालीशंकर ने कहा कि उनके लिए नेशन फर्स्‍ट है. सभी जाति-धर्मों का सम्‍मान करते हुए वे ओबीसी, एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यक को प्राथमिकता देते हैं. संविधान वेलफेयर स्‍टेट की बात करता है. वेलफेयर स्‍टेट में शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, खाना और मकान भले ही मुफ्त में देना पड़े, तो ये स्‍टेट का काम है. किसी भी जाति-धर्म के अंतिम व्‍यक्ति के चेहरे पर सरकार मुस्‍कान नहीं ला सकती, तो वो असफल है. अरविंद केजरीवाल का 2020 का इंटरव्‍यू देख लीजिए. उन्‍होंने कहा कि जो यमुना इतनी गंदी है, 2024 आते-आते गंगा जल की तरह यमुना के जल को पीने लगेंगे.

AAP सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कालीशंकर ने ‘आप’ को घेरते हुए कहा कि शराब घोटाले से पता चल गया कि कितना बड़ा भ्रष्‍टाचार है. वहां जो ट्रीटमेंट प्‍लांट लगा है, वहां जांच करा लिया जाए वहां पर कमीशनखोरी हुई है. तो उनके नेता बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों से अंडर टेबल सौदा करते हुए नजर आएंगे. उनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखने के कुछ और है. उन्‍होंने कहा कि ओबीसी पार्टी 70 में अधिकतर सीटों पर आएगी.

ओबीसी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कालीशंकर ने कहा कि उन्‍होंने निर्णय लिया है कि वे जो टिकट देंगे, सिर्फ ओबीसी, एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यक समाज के लोगों को देंगे. उन्‍होंने कहा कि वे पार्टियां पलट जाती है, जिन्‍हें सत्‍ता की भूख है. जहां गठजोड़ की बात आती है, अन्‍य पार्टियों के सारे सिद्धांत धराशायी हो जाती है. वे अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे. वे किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे. वे उन्‍हीं के साथ समझौता करेंगे, जो जनता के वादे और उनके एजेंडे पर खरी उतरेगी.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने यूपी में 14 लाख महिलाओं को दी बड़ी सौगात, अब फ्री में मिलेगी यह सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget