एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: ऐसे कैसे हाईटेक होगी पुलिस, बजट पर चली केंद्र की कैंची, मिला हिमाचल से भी कम पैसा

Uttarakhand police: सिर्फ पुलिस मॉडर्नाइजेशन का बजट ही कम नहीं किया गया बल्कि बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (BADP) के तहत मिलने वाला बजट भी कम किया गया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अपराधों की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है. अपराध करने के तौर तरीकों में भी बदलाव आया है. साइबर अपराध (Cyber ​​crimes) की जड़ें राज्य में भी मजबूत हो रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि पुलिस (Uttarakhand police) हाईटेक हो. नई टेक्नोलॉजी के साथ मॉडर्नाइजेशन की तरफ पुलिस को बढ़ाना जरूरी तो है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड पुलिस का सेंटर से मिलने वाला मॉडर्नाइजेशन फण्ड (Modernization Fund) और बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम का बजट (Border Area Development Budget) कम किया गया है. ऐसे में खुद को हाईटेक करना पुलिस के लिए चुनौती है.

दरअसल, केंद्र राज्यों में राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) और बढ़ते अपराधों के लिहाज से बजट का आवंटन करता है. बात उत्तराखंड की हो तो ये राज्य संवेदनशील राज्यों में शुमार है क्योंकि चीन और नेपाल की सीमाएं उत्तराखंड से जुड़ती हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्यों की सीमाएं भी उत्तराखंड से लगी हुईं हैं. अपराधी राज्य की शांत वादियों में अपराध करने और अपराध करके यहां महफूज रहने के लिए आते हैं. इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों में कई आतंकवादियों के स्लीपर सेल और आतंकवादी भी पकड़े गए हैं. विभिन्न आपराधिक गतिविधियां और तस्करी जैसे गंभीर मामलों पर उत्तराखंड काफी संवेदनशील है.

इस वजह से पुलिस को नई टेक्नोलॉजी के साथ मॉडर्नाइजेशन की तरफ बढ़ाना जरुरी है, लेकिन केंद्र सरकार ने भी पुलिस मॉडर्नाइजेशन के तहत केंद्र से मिलने वाले बजट पर कैंची चला दी है. हालांकि उत्तराखंड पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन कहते हैं कि केंद्र सरकार राज्यों को प्राथमिकता के आधार पर बजट का आवंटन करती है और जिन राज्यों को केंद्र सिक्योरिटी के लिहाज से अधिक संवेदनशील समझता है उन्हें उसी लिहाज से बजट दिया जाता है.

पुलिस मॉर्डनाइजेशन में मिलने वाला फंड नए पुलिस स्टेशन, साइबर अपराध रोकने के लिए नयी तकनीक, अत्याधुनिक हथियारों की खरीद, आधुनिकीकरण योजना में भवन, वाहन और उपकरण खरीद में काम आता है.

किस साल किसको कितना मिला-

पुलिस मॉर्डनाइजेशन के लिए 2021-22 के दौरान राज्य को कोई बजट नहीं मिला है. राज्य साल 2020-21 में भी बजट का इंतजार करता रहा, लेकिन पैसा नहीं मिला. उधर हिमाचल को 0.83 करोड़ मिले. साल 2019-20 में उत्तराखंड को महज 5.43 करोड़ रुपए मिले जबकि हिमाचल को 27.49 करोड़ मिले. साल 2021-22 में SDRF के लिए भारत सरकार ने उत्तराखंड को 749.60 करोड़ रुपये दिए. बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत उत्तराखंड को 2021-22 में 13.12 करोड़ रुपये मिले. BADP में साल 2018 में 31 करोड़, 2019 में 29.20 करोड़ और 2020 में 43.60 करोड़ मिले थे.

सिर्फ पुलिस मॉडर्नाइजेशन का बजट ही कम नहीं किया गया बल्कि बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (BADP) के तहत मिलने वाला बजट भी कम किया गया है. BADP के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों की सामाजिक और आर्थिक खुशहाली और उन्हें कनेक्टिविटी संबंधी सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, विद्यालय, अस्पताल सहित अन्य सुविधाएं सुलभ कराना होता है. राज्य को एनडीआरएफ और बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तो बजट मिला लेकिन पुलिस को मॉडर्न करने के रूप में पिछले 3 सालों में नाम मात्र का बजट ही मिल पाया.

दरअसल ये बजट पुलिसिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इसे लेकर हमने उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार से भी बातचीत की. राज्य के पुलिस मॉडर्नाइजेशन को लेकर बजट पर उन्होंने कहा कि जिस तरह अपराध बढ़ रहे हैं उस पर बजट का भी बढ़ना जरूरी है ताकि पुलिस अपराधियों से दो कदम आगे रह सके.

UP By-Election 2022: खतौली में वोटिंग से पहले जयंत चौधरी को बड़ा झटका, कई बड़े नेता BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: विदेश में की कमाई, घर लौटा तो 58 लाख गायब! पत्नी और ससुराल वालों पर ठगी का आरोप
फतेहपुर: विदेश में की कमाई, घर लौटा तो 58 लाख गायब! पत्नी और ससुराल वालों पर ठगी का आरोप
प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान यजमान थे अनिल मिश्रा, 7 दिन तक की तपस्या, अब चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट से बाहर
प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान यजमान थे अनिल मिश्रा, 7 दिन तक की तपस्या, अब चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट से बाहर
Krishna Mohan News: कौन हैं कृष्ण मोहन? राम मंदिर ट्रस्ट की संभालेंगे जिम्मेदारी, बैठक की 10 बड़ी बातें
कौन हैं कृष्ण मोहन? राम मंदिर ट्रस्ट की संभालेंगे जिम्मेदारी, बैठक की 10 बड़ी बातें
28 साल की तपस्या, 6.5 साल की जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी, 79 की उम्र में चंपत राय की अयोध्या से विदाई
28 साल की तपस्या, 6.5 साल की जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी, 79 की उम्र में चंपत राय की अयोध्या से विदाई

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget