एक्सप्लोरर

Dehradun News: आतंकी अर्शदीप डल्ला के गुर्गे से 163 कारतूस और आठ मैगजीन बरामद, रिमांड पर लेकर STF पहुंची थी घर

Uttarakhand News: रंगदारी मामले की जांच देहरादून एसटीएफ कर रही थी. इस बीच राजप्रीत उर्फ राजा उर्फ बम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 27 नवंबर को धर दबोचा. पूछताछ में चौंकानेवाला खुलासा हुआ.

Uttarakhand News: उत्तराखंड एसटीएफ ने आतंकी अर्शदीप डल्ला के गुर्गे से 163 कारतूस और आठ मैगजीन बरामद की है. उसने घर के गौशाला की दीवार में असलहा छिपा रखा था. असलहों के साथ एसटीएफ को एक डोंगल और जली हुई डायरी भी मिली है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है. कनाडा में छिपे बैठे खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी अर्शदीप डल्ला का गुर्गा रिमांड पर है. रुड़की में नारसन ब्लॉक प्रमुख के ससुर कविंद्र सिंह से पिछले साल 12 जुलाई को दो करोड़ रंगदारी मांगी गई थी. फोन करनेवाले ने मोबाइल पर लॉरेंस बिश्नोई का डर दिखाया था.

रिमांड पर आतंकी अर्शदीप डल्ला का गुर्गा

रंगदारी मामले की जांच देहरादून एसटीएफ कर रही थी. इस बीच राजप्रीत उर्फ राजा उर्फ बम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 27 नवंबर को धर दबोचा. पूछताछ में पता चला कि राजप्रीत उर्फ राजा खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी अर्शदीप डल्ला का गुर्गा है. मंगलोर क्षेत्र में टिकोड़ा गांव निवासी सुशील के घर पर ठहरने की भी बात उसने बताई. उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने का आदेश जारी किया. फोन पर ब्लॉक प्रमुख के ससुर से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई.

एसटीएफ ने घर से बरामद किया असलहा

दूंन एसटीएफ की मदद से दिल्ली पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार किया कर लिया. मामले की जांच एसटीएफ देहरादून के सीईओ विवेक कुमार कर रहे हैं. एसटीएफ कोर्ट से चार दिनों की रिमांड पर लेकर सुशील के घर पहुंची. सुशील के घर से 163 कारतूस और आठ मैगजीन बरामद हुई. पूछताछ में सुशील ने चौंकानेवाले खुलासे किए. उसने बताया कि जुलाई में कनाडा से आतंकी अर्शदीप का फोन आया था. दोनों व्हाट्सएप पर बात करते थे. अर्शदीप के कहने पर मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहे पर जाने की बात बताई.

गौशाला की दीवार में छिपाने का खुलासा

रामपुर तिराहे पर एक व्यक्ति ने कारतूस और मैगजीन दी थी. पुलिस ने सीओ सीएसटीएफ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसटीएफ को सुशील ने पूछताछ में बताया कि अर्शदीप डल्ला का गुर्गा राजप्रीत उसके घर करीब छह माह तक रहा था. उसके कहने पर राजप्रीत उर्फ राजा ने नारसन ब्लॉक प्रमुख के ससुर से रंगदारी मांगी थी. सुशील कुमार ने बताया कि राजप्रीत उर्फ राजा कनाडा में बैठे अर्शदीप से रोजाना मोबाइल पर बात करता था. दोनों की हाॅट स्पाॅट से बातचीत होती थी. 

Uttarakhand School News: शीतलहर के चलते उधम सिंह नगर में 10 जनवरी तक नहीं खुलेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget