एक्सप्लोरर

Uttarakhand School News: शीतलहर के चलते उधम सिंह नगर में 10 जनवरी तक नहीं खुलेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों को बड़ी राहत दी है. 10 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों को नहीं खोला जाएगा.

Uttarakhand School Holiday News: उत्तराखंड के मैदानी जिले ऊधम सिंह नगर में शीतलहर का प्रकोप जारी है. कड़ाके की ठंड ने रोजमर्रा की गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया है. कोहरे में सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं. शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सड़कों पर गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही हैं. ठंड की मार सबसे ज्यादा स्कूल जानेवाले बच्चों पर पड़ी है. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.

आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने 10 जनवरी तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को भी मद्देनजर रखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि इंटर तक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 10 जनवरी तक नहीं खुलेंगे. बता दें कि शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उधम सिंह नगर में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है.

शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग का अलर्ट

तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है. चालकों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की थी.  जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है. तापमान में गिरावट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. ऐसे में बच्चों की सुविधा को देखते हुए 10 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. आपको बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए उधम सिंह नगर और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया था. उधम सिंह नगर में सुबह और शाम के समय घना कोहरा रहता है. विजिबिलिटी कम होने से गाड़ियां चलाने में भी लोगों को परेशानी आ रही है. बच्चों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए आंगनबाडी केंद्रों, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई हैं.  

Prayagraj News: इलाहाबाद विवि के प्रोफेसर को हाईकोर्ट से राहत, कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget