एक्सप्लोरर

देहरादून में तमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र में लूट, साढ़े तीन लाख रुपये लेकर बदमाश हुए फरार

Dehradun Robbery: देहरादून में हुई इस लूट के मामले को लेकर SP देहात जया बलूनी ने बताया कि घटना लगभग चार बजे की है, जहां रायपुर थाना क्षेत्र के वाणी विहार स्थित जनसेवा केंद्र में लूट की वारदात हुई है.

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला रायपुर थाना क्षेत्र के वाणी विहार का है, जहां तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक जनसेवा केंद्र में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. तमंचे की नोक पर बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया. इस दौरान जनसेवा केंद्र संचालक अरुण पाल से मारपीट भी की गई.

रायपुर क्षेत्र के वाणी विहार में स्थित पाल जनसेवा केंद्र में दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच तीन नकाबपोश बदमाश घुसे. उन्होंने केंद्र संचालक अरुण पाल को तमंचे की नोक पर धमकाया और कैश काउंटर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए. बदमाशों ने जाते-जाते अरुण का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह तुरंत पुलिस को सूचना न दे सके.

लूट की घटना के बाद जब बदमाश भागने लगे तो अरुण पाल ने उनका पीछा करने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने उसे घायल कर दिया और फरार हो गए. अरुण के भाई मंजीत पाल ने बताया कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें रोकने की कोशिश करने पर उन्होंने मारपीट भी की जैसे ही इस लूट की सूचना पुलिस को मिली, रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

इस मामले में एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि घटना लगभग चार बजे की है, जहां रायपुर थाना क्षेत्र के वाणी विहार स्थित जनसेवा केंद्र में लूट की वारदात हुई है. बदमाशों ने तमंचे की नोक पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये और एक मोबाइल लूट लिया. एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही बदमाशों की पहचान

दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यह साबित करती हैं कि अपराधी अब बेखौफ हो गए हैं. स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दिनदहाड़े हुई लूट को लेकर पुलिस पर उठे सवाल

देहरादून में बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण है. दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार कर पाती है और पीड़ितों को न्याय मिलता है या नहीं.

होली और जुमा विवाद में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की एंट्री, कहा- 'मोहब्बत एक तरफ से नहीं हो सकती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget