एक्सप्लोरर

देहरादून: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में आग बुझाने के इंतजाम का प्लान नहीं, जानें- क्या बोले अधिकारी

देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है. लेकिन, स्मार्ट सिटी के तहत कोई भी फायर हाईड्रेंट लगाने का प्लान नहीं है. सड़क निर्माण और कई विकास कार्यों के चलते 66 फायर हाईड्रेंट सड़कों के नीचे दब गए है. वर्तमान में सिर्फ 2 ही फायर हाईड्रेंट बचे हुए हैं.

देहरादून: भले ही देहरादून शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नया रूप देने की कोशिश की जा रही हो. लेकिन, इतनी बड़ी योजना में शहर में आग बुझाने को लेकर कोई प्लान नहीं है. अग्निशमन विभाग ने जब स्मार्ट सिटी से जानकारी ली तो पता चला है की इस प्रोजेक्ट में फायर हाईड्रेंट लगाने की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में सवाल ये है कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग कहां से पानी की व्यवस्था करेगा.

66 फायर हाईड्रेंट सड़कों के नीचे दब गए बता दें कि, पहले देहरादून शहर में 68 फायर हाईड्रेंट थे. लेकिन, देहरादून में सड़क निर्माण और कई विकास कार्यों के चलते 66 फायर हाईड्रेंट सड़कों के नीचे दब गए है. वर्तमान में सिर्फ 2 ही फायर हाईड्रेंट बचे हुए हैं. अग्निशमन विभाग कई बार इस बारे में शासन के साथ पत्राचार भी कर चुका है लेकिन आज तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है. ऐसे में स्मार्ट सिटी में भी फायर हाईड्रेंट के लिए कोई योजना ना होना चिंताजनक है. फायर हाईड्रेंट होने से आग की घटनाओं के वक्त यहां से पानी लिया जा सकता है.

फायर हाईड्रेंट लगाने का प्लान नहीं नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है. लेकिन, स्मार्ट सिटी के तहत कोई भी फायर हाईड्रेंट लगाने का प्लान नहीं है जबकि ये राजधानी क्षेत्र है. वर्तमान में यहां अधिक से अधिक फायर हाईड्रेंट होने चाहिए, जिससे अग्नि की घटनाओं पर समय से काबू पाया जा सके.

ये भी पढ़ें:

दो महीने से कम वक्त में 20 लाख रोजगार के अवसर देगी योगी सरकार

काशी में Valentine Day की धूम, आशिक माशूक की मजार पर लगा प्रेमियों का जमघट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget