एक्सप्लोरर

DGP अभिनव कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, चारधाम यात्रा को लेकर जारी किये दिशा निर्देश

Uttarakhan News: पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड डीजीपी अभिनव कुमार ने चार धाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक में चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी निर्देश दिए.

Dehradun News: उत्तराखंड डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के कई जरुरी दिशा-निर्देश दिए. डीजीपी अभिनव कुमार प्रदेश में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, यात्रा में लगने वाले जाम को खत्म करने, बॉर्डर पर पंजीकरण की जांच, फ्रॉड करने वालो के खिलाफ कार्यवाही जैसे कई मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बातचीत की. साथ ही आवश्यक निर्देश दिये.

डीजीपी ने कहा कि मंदिर परिसरों में लंबी लाइनें लगवाने के बजाय वहां टोकन देने की व्यवस्था लागू की जाए. यातायात का दबाव बढ़ने पर यात्रियों के लिए चिन्हित किए गए होल्डिंग एरिया का पहले से निरीक्षण कर लिया जाए. होल्डिंग एरिया मुख्य कस्बों के पास हों और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों. बैठक में तय किया गया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन के लिए गेट सिस्टम तैयार किया जाए. केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के लिए खच्चरों के आवागमन का समय निर्धारित किया जाने पर निर्णय लिया गया. डीजीपी अभिनव कुमार ने निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को लाने वाली ट्रेवल एजेंसी और चालक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाए.

रील बनाने पर पुलिस ने वसूला जुर्माना
वहीं मंदिर से 50 मीटर के दायरे में वीडियो ग्राफी और रील पर रोक जारी रहेगी. चारधाम यात्रा के दौरान रील बनाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. बुधवार को बद्रीनाथ में रील बनाते हुए 15 लोगों के मोबाइल फोन जब्त किए गए. इन सभी लोगों के फोन को आठ घंटे तक जब्त रखा गया. वहीं प्रति व्यक्ति से 250 रुपये का जुर्माना भी पुलिस ने वसूल किया गया. ये सभी लोग मंदिर से 50 मीटर की कम दूरी पर मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे. आपको बता दें सरकार ने चारधाम यात्रा में मंदिर परिसर से 50 मीटर की दूरी पर मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: काशी नगरी से पीएम मोदी का है विशेष लगाव, बताया- क्या है आगे का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget