एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून के नए एसएसपी अजय सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, सामने होंगी ये चुनौतियां

Dehradun New SSP Ajai Singh: देहरादून के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह इससे पहले हरिद्वार के एसएसपी थे. अजय सिंह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह देहरादून में एसपी सिटी भी रह चुके हैं.

Dehradun News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में देहरादून के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह (Ajai Singh) ने कार्यालय में शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है. देहरादून में पिछले दिनों के कई आपराधिक घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे. ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने इसका संज्ञान लेते हुए देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर (Daleep Singh Kunwar) को हटाकर अजय सिंह को जिम्मेदारी दी है.

अजय सिंह पूर्व में एसटीएफ की कमान संभाल चुके हैं और उनकी ओर से प्रदेश में भर्ती घोटाले के खिलाफ अभियान चलाया गया था. एसएसपी अजय सिंह ने इसके तहत कई बड़े चेहरों को जेल की हवा खिलाई थी. अजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को आगे बढ़ाना, इसके साथ ही स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम सहित ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी.

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अजय सिंह

बता दें कि देहरादून के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह इससे पहले हरिद्वार के एसएसपी थे. अजय सिंह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह देहरादून में एसपी सिटी भी रह चुके हैं. वहीं सीओ सिटी देहरादून, सीओ डालनवाला समेत देहरादून के कई पुलिस सर्किल में रहे हैं. इसके अलावा वह हरिद्वार के एसपी देहात भी रहे हैं. वहीं आईपीएस बनने के बाद उन्हें पहला जिला रुद्रप्रयाग मिला था. इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और इसके बाद 2020 में एसएसपी एसटीएफ भी बने थे.

भू-माफियाओं से होना पड़ेगा दो-चार

अजय सिंह के कार्यकाल में ही परीक्षा घोटालों में कई बड़ी कार्रवाई हुई थी. अब अजय सिंह को देहरादून राजधानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देखना होगा कि देहरादून में पनप रहे भू-माफिया के साथ नशे के तस्करों से भी दो-चार होना पड़ेगा. साथ ही देहरादून प्रदेश की राजधानी है, यहां अगर लगातार क्राइम होता है तो इसकी सीधी आंच राज्य सरकार तक पहुंचती है इसलिए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी अजय सिंह को दो-चार होना पड़ेगा. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अजय सिंह पर विश्वास जताया है. ऐसे में अजय सिंह, सीएम धामी के भरोसे पर कितना सही उतरते हैं, यह देखना होगा.

ये भी पढ़ें- Azam Khan News: आजम खान के घर IT की रेड खत्म, 60 घंटे तक हुई जांच, जानें- आयकर विभाग की टीम को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget