एक्सप्लोरर

होली में हुड़दंग करने से रोकने पर बदमाशों ने रेस्तरां में लगाई आग, पुलिस ने तीन को दबोचा

Dehradun Crime News: देहरादून में होली के दिन हुड़दंग करने से रोकने पर बदमाशों ने एक रेस्तरां में आग लगा दिया था. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

Dehradun News Today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले में होली मनाने से रोकने पर हुए विवाद में एक रेस्तरां को कथित तौर पर जलाने का मामला सामने आया है. इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार (17 मार्च) को यह जानकारी दी.

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सोमवार को बताया कि विकासनगर क्षेत्र में होली के दिन शुक्रवार को ‘आनंद वाटिका’ नाम के रेस्तरां में यह घटना हुई. इस घटना के संबंध में जिले के सहसपुर के रहने वाले सागर (25), दिनेश सिंह बिष्ट (22) और अंकुश कटारिया (23) को रविवार देर रात ढालीपुर में आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि होली मनाने से रोकने पर आरोपियों ने तैश में आकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रेस्तरां में आग लगा दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है.

उन्होंने बताया कि रेस्तरां मालिक राहुल ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि होली के दिन उसके रेस्तरां में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे और इसी दौरान आरोपी युवक भी वहां आकर होली मनाने लगे. शिकायतकर्ता ने बताया कि जब हुड़दंगियों को ऐसा करने से रोका गया तो वे झगड़ा करने लगे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर रेस्तरां को खाली करवाकर ताला लगवा दिया, जिसके करीब 20 मिनट बाद आरोपी के करीब 20 से 25 साथी वापस आए और रेस्तरां में आग लगा दी.

फूस का बना रेस्तरां हुआ खाक
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फूस का बना रेस्तरां तेज हवा के कारण थोड़ी ही देर में जलकर खाकर हो गया. रेस्तरां में आग लगने से बर्तन, गैस सिलेंडर और वहां खड़ी एक पुरानी मोटरसाइकिल भी जल गयी.

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 324 (2), 326/351 (3) के तहत कुछ नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र पर विवाद के बीच अनिल राजभर बोले, 'BJP इस विषय में नहीं पड़ना चाहती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget